एक्सप्लोरर

OTT Releases This Week: वीकेंड ही नहीं, वीकडेज में भी आ रहे ढेर सारे शोज-फिल्में, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

OTT Releases This Week: अपकमिंग वीक में आप ओटीटी पर अलग-अलग जोनर की एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में देख पाएंगे. हिंदी से हॉलीवुड तक के कई दिलचस्प शोज ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हैं.

अपकमिंग वीक में ओटीटी नई-नई सीरीज और फिल्मों से गुलजार होगा. अलग-अलग जोनर की एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं. खास बात ये है कि सिर्फ वीकेंड में ही नहीं, वीक डेज में भी हिंदी से हॉलीवुड तक के शोज स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हैं. इस लिस्ट में 'स्पेशल ऑप्स 2', 'कुबेरा' से लेकर 'सकामोटो डेज सीजन 1 पार्ट 2' तक शामिल हैं.

सकामोटो डेज सीजन 1 पार्ट 2
ओमोकाज़ु सुगिता, नोबुनागा शिमाजाकी और अयाने सकुरा स्टारर एनीमे सीरीज 'सकामोटो डेज सीजन 1 पार्ट 2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. ये सीरीज 14 जुलाई को रिलीज होगी जिसे आप जापानी और हिंदी भाषा में एंजॉय कर पाएंगे.

इनटाइटल्ड सीजन 1
'इनटाइटल्ड सीजन 1' एक कॉमेडी सीरीज है जो 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. इस इंग्लिश सीरीज में ब्रेट जेलमैन, पिप्पा बेनेट-वार्नर, ब्रेंडन पैट्रिक्स, डोनाल्ड सम्पटर, चार्लोट एरोस्मिथ और मार्क क्वार्टली जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

कम्युनिटी स्क्वैड सीजन 2
'कम्युनिटी स्क्वैड सीजन 2' एक कॉमेडी इंग्लिश सीरीज है. ये 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ही आएगी जिसमें सैंटियागो कोरोव्स्की, डैनियल हेंडलर, पिलर गैंबोआ, मार्सेलो सुबियोटो, कार्लोस बेलोसो, मार्टिन गैराबल, अगस्टिन रिटटानो, सर्जियो प्रिना और चारो लोपेज जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

स्पेशल ऑप्स सीजन 2
के के मेनन की मोस्ट अवेटेज सीक्वल सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' आखिरकार अगले हफ्ते 18 जुलाई को रिलीज हो रही है. के के मेनन, प्रकाश राज, विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, करण टैकर और सैयामी खेर स्टारर ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. 

कुबेरा
फिल्म 'कुबेरा' एक तेलुगुृ-क्राइम ड्रामा है जो 18 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी.

भैरावम
'भैरावम' एक तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो 18 जुलाई को ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. साई श्रीनिवास बेलमकोंडा, नारा रोहित, अदिति शंकर और दिव्या पिल्लई स्टारर ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी.

वीर दास- फूल वॉल्युम
वीर दास का कॉमेडी से भरपूर शो 'वीर दास- फूल वॉल्युम' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. ये शो 18 जुलाई को रिलीज होगा.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget