एक्सप्लोरर

Munjya OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर सबको डराएगा 'मुंज्या', जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Munjya OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या धमाल मचा रही है. आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म कब और कहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

Munjya OTT Release: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक्शन नहीं बल्कि हॉरर फिल्मों का जलवा है. पहले स्त्री फिर शैतान और अब मुंज्या. मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और इसने अभी भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है. फिल्म सुपरहिट साबित हुई है. मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और अब फैंस को इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है. मुंज्या के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं मुंज्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी.

मुंज्या बहुत छोटे बजट की फिल्म है और इसने आराम से अपना बजट पूरा कर लिया है बल्कि उससे ज्यादा की ही कमाई कर चुकी है. फिल्म में शरवरी वाघ, अभय और मोना सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में वरुण धवन का कैमियो भी है.

कब और कहां रिलीज होगी मुंज्या
मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है इस वजह से मेकर्स ने रिलीज के दो महीने बाद इसे ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बनाया है. यानी ये फिल्म अगस्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक ना ही मेकर्स और ना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस बात की पुष्टि की है. रिलीज की सही डेट की जानकारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ही देगा.

चंदू चैंपियन को भी छोड़ा पीछे
शरवरी और अभय की इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन को भी पीछे छोड़ दिया है. मुंज्या को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है कि चंदू चैंपियन को भी अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. बड़े बजट की चंदू चैंपियन को भी मुंज्या के सामने टिकना मुश्किल हो रहा है. मुंज्या देखने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी आए.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘आज काम होता तो, यहां नहीं होता’...बिग बॉस के घर में पहले दिन ही छलका रणवीर शौरी का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: पत्नी ऐश्वर्या राय से क्यों टूटा तेज प्रताप यादव का रिश्ता? तेजू भैया ने किए चौंकाने वाले दावे
'प्रेशर में की थी शादी...', पत्नी ऐश्वर्या राय से क्यों टूटा तेज प्रताप यादव का रिश्ता? तेजू भैया ने खोले राज
Friday OTT Release: 'आवारापन 2' से 'रिपोर्टिंग लाइव' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
प्राइम वीडियो पर आ रहे 'चार यार', रिलीज डेट भी कंफर्म, दिखेगा दोस्ती और क्राइम की ट्विस्ट
प्राइम वीडियो पर आ रहे 'चार यार', रिलीज डेट भी कंफर्म, दिखेगा दोस्ती और क्राइम की ट्विस्ट
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget