एक्सप्लोरर

'मिर्जापुर सीजन 3' का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया और गोलू कुर्सी के दावेदार, रिलीज भी कंफर्म, जानें डिटेल्स

Mirzapur 3 First Poster: पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर अब आउट हो चुका है. जिसने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है. जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Mirzapur 3 Poster Released:  ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाले कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. हाल ही में सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है. जिसने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. पोस्टर के साथ सीरीज की कहानी और रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. नीचे जानिए पूरी डिटेल्स...

'मिर्जापुर 3' का पहला पोस्टर हुआ आउट

क्राइम और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' इसी साल ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. सीरीज का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है जो सत्ता की कुर्सी को बयां करता है. इसे देखकर अब फैंस ये जानने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं कि आखिर ये कुर्सी किसे मिलने वाली है. फैंस की बेकरारी को देखकर ये तो साफ हो गया कि सीरीज का तीसरा सीजन भी ब्लॉकबस्टर हिट होने वाला है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अली फजल ने दिया था हिंट

वहीं बीते दिन अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें वो गुड्डू पंडित बनकर अपनी लाइंस की याद करते हुए दिखाई दिए थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए अली ने लिखा था कि, 'शुरू हो चुका है....क्या आप रेडी हैं? कल कुछ आ रहा. कल कुछ हो रहा है. बंपर बकैती छिड़ने वाली है. कल यानी कि 19 मार्च, 2024.'  हैशटैग में उन्होंने गुड्डू, गुड्डू पंडित और मिर्जापुर यूज किया था. एक्टर की ये पोस्ट भी ताबड़तोड़ वायरल हुई थी.

सुपर हिट रहे थे सीरीज के पहले दो सीजन

बता दें कि 'मिर्जापुर' के अभी तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. इसका पहला सीजन 16 नवंबर 2018 में आया था. जिसने ओटीटी की दुनिया में भौकाल मचाकर रख दिया था. सीरीज में अली फजल और पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग ने चार चांद लगाए थे और पंकज त्रिपाठी ‘कालीन भैया’ बनकर फैंस के दिलों पर छा गए थे.  

वहीं इसके बाद सीरीज का दूसरा सीजन आया. जो 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ. सीजन 2 में सीरीज के साथ विजय वर्मा जैसे कई दिग्गज कलाकार जुड़ें. जिन्होंने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. जो इसी साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

ये भी पढ़ें-

'मिर्जापुर', 'पंचायत' और 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन इसी साल होगा रिलीज, प्राइम वीडियो ने किया 70 फिल्म- सीरीज का ऐलान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
'मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था...', श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!
'मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था...', श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!
रणवीर सिंह की Dhurandhar ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
'धुरंधर' ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
The Traitors 2 Trailer Out: 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर आउट, 13 अगस्त से करण जौहर लगाएंगे गेम में तड़का
'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर आउट, 13 अगस्त से करण जौहर लगाएंगे गेम में तड़का

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget