एक्सप्लोरर

Kota Factory Season 3 Trailer Release Time: जीतू भैया की क्लास की मिलेगी झलक, ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ का ट्रेलर आज हो रहा रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

Kota Factory Season 3 Trailer Release: ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ के ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस हो गई है. चलिए जानते हैं इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का ट्रेलर कब और किस समय रिलीज होगा.

Kota Factory Season 3 Trailer Release date and time: ‘पंचायत सीज़न 3’ की ग्रैंड रिलीज़ के बाद, ‘सचिव जी’ यानी जितेंद्र कुमार एक बार फिर 'जीतू सर' बनकर एक और कहानी के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे हैं. जी हां एक बार फिर हम कोटा के छात्रों की मुश्किलें देखेंगे. दरअसल ‘कोटा फैक्ट्री’ का सीजन 3 जल्द ही रिलीज होने वाला है. उससे पहले लोग इस मोस्ट पॉपुलर सीरीज के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ का ट्रेलर कब और किस समय रिलीज किया जाएगा.

‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ कब और किस समय होगा रिलीज?
बता दे कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ के ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है. ओटीटी दिग्गज ने इसके लिए पॉपुलर सीरीज का एक नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा की है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘इसे अपने टाइम टेबल में रखें, कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा.’ यानी इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का ट्रेलर आज यानी 11 जून को रिलीज हो रहा है. हालांकि मेकर्स ने ट्रेलर किस वक्त आएगा ये नहीं बताया है. लेकिन, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर 11 जून, 2024 को या तो आधी रात को आएगा या शाम के आसपास रिलीज होगा. बता दें कि ‘कोटा फैक्ट्री सीज़न 3’ का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के साथ-साथ यूट्यूब पर भी उपलब्ध कराया जाएगा.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ कब रिलीज़ होगी?
मोस्ट अवेटेड ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर 20 जून, 2024 को रिलीज़ होगी. पॉपुलप वेब सीरीज टीवीएफ (द वायरल फीवर) द्वारा निर्मित है.

कोटा फैक्ट्री सीज़न 3 की रिलीज़ डेट को लेकर, जितेंद्र ने भी एक छोटा वीडियो भी अपलोड किया. वीडियो में जीतू भैया अपने फैन्स की ऑनलाइन क्लास लेते नजर आ रहे हैं. वह पूछते हैं, "हां भाई, तो क्या-क्या कमेंट्स आ रहे हैं?" इसके बाद वह कमेंट्स पढ़ते हैं, "कोटा फैक्ट्री सीजन 3 कब आ रहा है?" जीतू भैया कब आ रहे हैं'' इसके बाद जितेंद्र अपने फैंस से न केवल कमेंट सेक्शन पर बल्कि सीरीज की रिलीज की तारीख पर भी अपनी अटेंडेंस मेंटेन रखने के लिए कहते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 कास्ट एंड क्रू
कोटा फैक्ट्री सीजन 3 में जीतू भैया के रूप में जितेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आएंगें. वही सीरीज की बाकी की स्टार कास्ट की बात करें तो मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, रेवती पिल्लई, उर्वी सिंह और अहसास चन्ना भी दमदार भूमिका निभाते हुए दिखेंगे. बता दें कि वेब सीरीज का निर्देशन प्रतीश मेहता ने किया है.

ये भी पढ़ें: निकाह करेंगी सोनाक्षी सिन्हा! इन 6 एक्ट्रेसस ने भी दूसरे धर्म में रचाई शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Halloween 2026: हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज, हैलोवीन पर देख सकते हैं ये मलयालम टाइम-लूप थ्रिलर
हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज, हैलोवीन पर देख सकते हैं ये मलयालम टाइम-लूप थ्रिलर
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget