एक्सप्लोरर

Koffee With Karan 8: 'मुझे नहीं लगता कि वह मेरे लायक है', 25 सालों की दोस्ती के बाद Karan Johar ने तोड़ दिया था Kajol से रिश्ता! Kareena Kapoor से भी थे खफा

Koffee With Karan 8: करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के एक एपिसोड में काजोल और करीना कपूर संग अपने विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मों की वजह से उनके बीच तकरार हुई.

Koffee With Karan 8: करण जौहर की काजोल और करीना कपूर के साथ दोस्ती और उनकी बॉन्डिंग को भला कौन नहीं जानता. लेकिन यह बात भी सभी जानते हैं कि जहां प्यार होता है वहीं तकरार भी होती है. शायद यही वजह है कि करण जौहर की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आया जब उनकी अपने दो करीबी और सबसे अच्छे दोस्तों यानी काजोल और करीना से तकरार हो गई. यह तकरार भी ऐसी की उनके बीच बातचीत भी बिल्कुल बंद हो गई.

करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के एक एपिसोड में काजोल और करीना कपूर संग अपने विवाद के बारे में खुलकर बात की. करीना कपूर से नाराजगी को लेकर बात करते हुए करण ने बताया कि जब एक्ट्रेस ने उनकी फिल्म 'कल हो न हो' की बजाय 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को चुना तो वे इस बात से काफी हर्ट हुए और इसके बाद उन्होंने काफी समय तक करीना कपूर से बात नहीं की.

डेढ़ साल बाद ऐसे हुई थी करण-करीना की सुलह
करण जौहर ने कहा- 'हमने डेढ़ साल तक बात नहीं की और यह एक फिल्म की वजह से था, यह कल हो ना हो के बारे में थी. जब मेरे पिता को कैंसर का पता चला तभी करीना ने मुझे फोन किया. वो चुप थी, मैं चुप था. वह ऐसी थी कि मुझे नहीं पता कि क्या कहना है. मैंने कहा 'कुछ मत कहो, मुझे पता है तुम वहां हो. करण आगे बताते हैं, जब उनका निधन हुआ तो वह बैंकॉक में थीं और हम तब भी नहीं मिले थे. जिस दिन वह अपनी शूटिंग से लौटी, वह घर आई और हमने पूरी रात बातें करते हुए बिताई और हम फिर वहीं लौट आए जहां थे. जबकि जब हमारी लड़ाई हुई थी तब मैंने कहा था कि मैं उससे फिर कभी बात नहीं करूंगा.'

दो सालों तक करण ने नहीं की थी काजोल से बात
फिल्म मेकर ने आगे काजोल के साथ अपने विवाद का खुलासा किया. हालांकि इस बारे में वे पहले अपनी ऑटोबायोग्राफी एन अनसूटेबल बॉय में भी बात कर चुके हैं. करण कहते हैं कि काजोल के साथ हमेशा उनका एक इमोशनल बॉन्ड रहा है और जब उनके बीच लड़ाई हुई तो उन्हें लगा कि अब वे कभी एक नहीं होंगे. उन्होंने दो सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की. लेकिन जब करण के दो जुड़वा बच्चे इस दुनिया में आए तो उन्होंने काजोल को मैसेज करके उनकी तस्वीरें भेजी.

काजोल के बर्थडे पर हुई थी करण से सुलह
करण कहते हैं, 'मुझे याद है कि जब मेरे बच्चे पैदा हुए थे तो मैंने काजोल को मैसेज किया था और मैंने उसे यश और रूही की तस्वीरें भेजी थीं. मैंने कहा, 'आपको जवाब देने की जरूरत नहीं है लेकिन मेरे बच्चे ऐसे दिखते हैं -यश और रूही. और उसने रिप्लाई किया और कहा 'मैं अभी प्यार से भरी हुई हूं.' करण आगे बताते हैं कि एक महीने बाद काजोल ने उन्हें फिर मैसेज किया और कहा कि आज मेरा बर्थडे है लेकिन आपको आने की जरूरत नहीं है. हालांकि करण वहां गए और दोनों एक-दूसरे को गले लगाया.'

'मुझे नहीं लगता कि वह मेरे लायक है...'
बता दें कि काजोल और करण के बीच फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और उनके पति अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' के क्लैश के दौरान विवाद हो गया था. ऐसे में करण ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था, 'मैं उसे अपना एक टुकड़ा बिल्कुल भी नहीं देना चाहूंगा क्योंकि उसने पच्चीस सालों तक मेरे मन में उसके लिए जो भी इमोशन्स थे, उन्हें मार डाला है. मुझे नहीं लगता कि वह मेरे लायक है. मैं अब उसके लिए कुछ भी महसूस नहीं करता.'

ये भी पढ़ें: Tiger 3: रिलीज से पहले बढ़ा 'टाइगर 3' का रनटाइम, अब इतने ड्यूरेशन की होगी Salman Khan की स्पाई थ्रिलर फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही छाई 1 घंटे 23 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर, 93 देशों में कर रही ट्रेंड
नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही छाई 1 घंटे 23 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर, 93 देशों में कर रही ट्रेंड
2 घंटे 2 मिनट की ये हॉरर फिल्म ओटीटी पर मचा रही तहलका, आईएमडीबी रेटिंग है धांसू, जानें कहां हो रही स्ट्रीम
2 घंटे 2 मिनट की ये हॉरर फिल्म ओटीटी पर मचा रही तहलका, आईएमडीबी रेटिंग है धांसू, जानें कहां हो रही स्ट्रीम
Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, ‘अस्सी’ से ‘मटका किंग’ तक रिलीज हुई इतनी धांसू फिल्में-सीरीज
इस फ्राइडे ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, ‘अस्सी’ से ‘मटका किंग’ तक रिलीज हुई इतनी धांसू फिल्में-सीरीज

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा; फ्रेंचाइजी ने दिया अपडेट
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा
'भारत और ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'भारत-ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
Viral Video: ये सर्कस चल रहा है क्या... मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स
ये सर्कस चल रहा है क्या... मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स
Embed widget