एक्सप्लोरर

Kakuda Review: डराने और हंसाने की अच्छी कोशिश करती Sonakshi और Ritesh Deshmukh की फिल्म, स्त्री और मुंज्या बनने से चूकी

Kakuda Review: मुंज्या और स्त्री की तर्ज पर बनी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म काकुड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. यह एक बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म है. अगर आप कुछ ऐसा देखना चाह रहे हैं तो इसे देख डालिए.

Kakuda Review: इन दिनों मुंज्या फिल्म का काफी हल्ला है. वर्ल्ड ऑफ माउथ पर फिल्म अच्छी चल रही है. अब मुंज्या को डायरेक्ट करने वाले आदित्य सरपोतदर एक और हॉरर कॉमेडी लाए हैं. जी5 पर ये फिल्म आई है, लेकिन क्या ये स्त्री और मुंज्या बन पाई?

कहानी
कहानी शुरू होती है रतौड़ी गांव से, जहां गांव वालों को हर मंगलवार को सवा सात बजे अपने घर में बना छोटा दरवाजा खोलना पड़ता है. अगर घर का कोई पुरुष ऐसा करने में असमर्थ होता है, तो उसका कूबड़ निकल आता है और ठीक 13वें दिन उसकी मौत हो जाती है. गांव में ऐसा क्यों होता है, उसको लेकर अलग-अलग कहानियां हैं. खैर, इस बीच रतौड़ी गांव के सनी यानी साकिब सलीम को दूसरे गांव की इंदू यानी सोनाक्षी सिन्हा से प्यार हो जाता है.

दोनों घर से भागकर शादी करते हैं. उसकी वजह से सनी को दरवाजा खोलने में देरी हो जाती है, जिससे उसका कूबड़ निकल आता है. इंदू उसे दिल्ली के अस्पताल ले जाती है. वहां उसकी मुलाकात घोस्ट हंटर यानी भूत पकड़ने वाले विक्टर यानी रितेश देशमुख से होती है. क्या इंदू सनी को बचा पाएगी? कौन है काकुड़ा जिसके लिए गांव वाले दरवाजा खोलते हैं? इस राज से धीरे-धीरे पर्दा उठता है.  

कैसी है फिल्म 
ये फिल्म ‘स्त्री’ की तर्ज पर बनी है. शुरू में दिलचस्पी जागती है कि क्या हो रहा है, क्या राज है कि लोग मंगलवार को शाम 7.15 बजे दरवाजा खोलते हैं. फिर धीरे-धीरे फिल्म ट्रैक से हट जाती है और डराते और हंसाते हुए रुलाती भी है. हालांकि फिर ट्रैक पर आती है. ये ‘मुंज्या’ या ‘स्त्री’ नहीं बन पाती लेकिन, अपना काम कर जाती है. अगर टाइम पास करना हो तो फिल्म देखी जा सकती है.

एक्टिंग
सोनाक्षी सिन्हा डबल रोल में हैं और ठीक ठाक हैं, बहुत कमाल नहीं हैं. इससे बहुत बेहतर काम वो कर चुकी हैं. साकिब सलीम अच्छे लगे हैं, उनकी एक्टिंग अच्छी हैं. रितेश देशमुख ने काफी अच्छा काम किया है. पंचायत के दामाद जी आसिफ खान का काम शानदार है.

डायरेक्शन
आदित्य सरपोतदार का डायरेक्शन ठीक है. फिल्म में और मसाले डाले जा सकते थे और स्क्रीनप्ले बेहतर हो सकता था.

कुल मिलाकर हॉरर कॉमेडी पसंद है तो देख सकते हैं

रेटिंग- 3 स्टार्स

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने अपने मियां Zaheer Iqbal को दिखाई अपनी फिल्म, शादी के बाद पहली बार साथ दिखा कपल

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget