एक्सप्लोरर

'जादू वाली चिमकी' के जरिए अपनी आवाज का चलाया जादू, विद्या गोपाल अब बना रही हैं नया मुकाम

Jaadu Wali Chimki: सिंगर विद्या गोपाल ने हालिया रिलीज फिल्म आप जैसा कोई में अपने आवाज का जादू बिखेरा है. इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये मुकाम हासिल कर क्या कहना है सिंगर का जानिए यहां.

सिंगर विद्या गोपाल ने हाल ही में रिलीज फिल्म 'आप जैसा कोई' के गाने 'जादू वाली चिमकी' में अपनी आवाज दी, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस गाने में उन्हें अपनी आवाज के साथ कुछ अलग करने का मौका मिला. इस गाने ने फिल्म के एल्बम में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. लोग इसके मजेदार और जोशीले अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. विद्या की आवाज ने 'चिमकी' के किरदार में जान डालने का काम किया है. इस गाने के जरिये फिल्म की लीड किरदार 'मधु' का एक मजेदार परिचय दिया गया है.


इस गाने के जरिए कुछ अलग करने का मौका मिला है
विद्या गोपाल का कहना है 'जादू वाली चिमकी' को ऑडियंस से मिल रही प्रतिक्रिया बहुत ही प्यार भरी है. इससे सिंगर बहुत ही सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हैं. उनका कहना है जैसे ही उन्होंने ये गाना सुना तो उन्हें पता था इसे रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आएगा.

विद्या गोपाल का कहना है, 'इस गाने में मैंने अपनी आवाज के जरिए जो शरारत और ऊर्जा दी है, वो मैंने पहले कभी नहीं आजमाई थी. इसने मुझे अपनी आवाज का एक नया अंदाज आजमाने में मदद की'. विद्या गोपाल ने यह गाना देवेंद्र पाल सिंह के साथ गाया है. इस गाने की धुन जस्टिन प्रभाकरण ने बनाई है और इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं. इन सबकी मेहनत से इस गाने में मधु के किरदार की खासियत को खूबसूरती से दिखाया गया है, उसमें शरारत भी है और भावनाओं की गहराई भी.

मधु का किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया है. वह बंगाली लड़की है, जो मजबूत और दिल से बेहद भावुक स्वभाव की है. उसकी सोच और व्यवहार कभी-कभी अनोखे और उम्मीद से अलग होते हैं. 'जादू वाली चिमकी' सिर्फ फातिमा सना के किरदार का परिचय ही नहीं है, बल्कि यह उनके किरदार को और भी मजबूत बनाता है. विद्या ने आगे बताया, 'इस गाने में आप एक जीवंत बंगाली लड़की को देख सकते हैं जो बहुत गहराई से महसूस करती है और यही कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है'.
जादू वाली चिमकी' के जरिए अपनी आवाज का चलाया जादू, विद्या गोपाल अब बना रही हैं नया मुकाम

गाने के जरिए मधु की दुनिया को अपनी आवाज में जीवंत करने की आजादी मिली
विद्या गोपाल के बताया कि जस्टिन प्रभाकरण एक एक्सपीरियंस्ड संगीतकार हैं और उन्हें पहले से पता होता है उन्हें अपने सिंगर्स से क्या चाहिए और यही चीज गाने के दौरान विद्या गोपाल के लिए मददगार साबित हुआ. विद्या ने बताया, 'उन्होंने मुझे थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने और मजे से मधु की दुनिया को अपनी आवाज में जीवंत करने की आजादी दी. मैंने गाते वक्त उस किरदार को महसूस करने की कोशिश की. शुरू में मैं थोड़ी घबराई हुई थी, लेकिन जस्टिन सर ने मुझमें भरोसा जताया. यह एक रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव रहा है'.

विद्या गोपाल ने इन पॉपुलर वेब सीरीज में भी दी अपना आवाज
विद्या गोपाल ने पॉपुलर वेब सीरीज जैसे से 'मिर्जापुर', 'परमानेंट रूममेट्स', और 'मॉडर्न लव हैदराबाद' में आवाज दी है. उन्होंने 'मिसेज' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में भी गाने गाए हैं. हाल ही में विद्या गोपाल ने लाइव ऑडियो-विजुअल एल्बम 'विद्या गोपाल महफिल' भी रिलीज किया. इसमें 8 गाने हैं, जो पारंपरिक संगीत शैलियों जैसे ठुमरी, दादरा और लोक संगीत पर आधारित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget