एक्सप्लोरर

Indian 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के चलते OTT पर समय से पहले रिलीज हो सकती है Indian 2, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

 Indian 2: कमल हासन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘इंडियन 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. ऐसे में फिल्म की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमैच्योर रिलीज हो सकती है.

 Indian 2 OTT Release: कमल हासन की ‘इंडियन 2’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की ओपनिंग तो ठीक रही  लेकिन उसके बाद फिल्म का सारा क्रेज ठंडा पड़ गया और इसे दर्शकों ने नकार दिया. ‘इंडियन 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही है. फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है और इसे वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है. इतनी खराब परफॉर्मेंस के बीच, फिल्म के समय से पहले ओटीटी पर रिलीज होने की संभावना बढ़ गई है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है.

इंडियन 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
1996 की ब्लॉकबस्टर ‘इंडियन’ के सीक्वल ‘इंडियन 2’ की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी. फिल्म की फर्स्ट डे के लिए जमकर एडवांस बुकिंग भी हुई थी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले जिसका असर फिल्म की परफॉर्मेंस पर पड़ा और ये कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई. इन सबके बीच चर्चा हो रही है कि ये फिल्म ओटीटी पर टाइम से पहले रिलीज हो सकती है. बता दें कि ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने कमल हासन स्टारर ‘इंडियन 2’ के स्ट्रीमिंग राइट्स भारी रकम में खरीदे हैं और कथित तौर पर, इसे थिएट्रिकल रिलीज के 6-8 हफ्ते के बाद अपना ओटीटी डेब्यू करना था. लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद इसे समय से पहले रिलीज़ किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगस्त के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है.

इंडियन 2’ ने कितनी कर ली है कमाई?
‘इंडियन 2’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और ये 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.81 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं ग्लोबली फिल्म ने 134 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर से पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. 

इंडियन 2’ स्टार कास्ट
‘इंडियन 2’ में कमल हासन ने एक बार फिर सेनापति की भूमिका निभाई है. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ , एसजे सूर्या, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, प्रिया भवानी शंकर और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें:  गरीबी में गुजारे दिन, कभी नहीं बना टॉप हीरो, फिर भी बड़े स्टार्स से अमीर है ये एक्टर, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन सबको छोड़ दिया है पीछे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
'मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था...', श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!
'मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था...', श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!
रणवीर सिंह की Dhurandhar ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
'धुरंधर' ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
The Traitors 2 Trailer Out: 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर आउट, 13 अगस्त से करण जौहर लगाएंगे गेम में तड़का
'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर आउट, 13 अगस्त से करण जौहर लगाएंगे गेम में तड़का

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget