एक्सप्लोरर

IC 814 सीरीज पर हो रहे विवाद पर गृह मंत्रालय ने लिया एक्शन, नेटफ्लिक्स के हेड को किया तलब

IC814: अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित  वेबसीरीज 'आईसी 814' पर विवाद बढ़ता जा रहा है. वहीं अब सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को इस मामले में तलब किया है.

IC814 Controversy: 1999 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन द्वारा इंडियन एयरलाइंस के विमान के हाईजैक पर बनी वेबसीरीज 'आईसी 814' पर काफी विवाद हो रहा है. वहीं अब सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को इस पर समन भेजा है और क्लियरिफिकेशन मांगा है. 

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड  को किया गया तलब
बता दें कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ये समन सैकड़ों सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा वेब सीरीज के मेकर्स पर जानबूझकर अपहरणकर्ताओं के नाम बदलकर "भोला" और "शंकर" करने का आरोप लगाने के बाद आया है. नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को वेब सीरीज के कथित विवादास्पद पहलुओं पर क्लीयरिफेकेशन देने के लिए मंगलवार को उनके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

 

क्यों हो रहा 'आईसी 814'  विवाद
बता दें कि ये ये वेब सीरीज अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित है और यह फ्लाइट के कैप्टन देवी शरण और पत्रकार सृंजॉय चौधरी की किताब 'फ्लाइट इनटू फियर: द कैप्टन स्टोरी' से इंस्पायर है.आईसी 814: द कंधार हाईजैक 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज़ हुई थी. छह-एपिसोड की सीरीज दिसंबर 1999 की रियल लाइफ की घटना पर आधारित है, जब काठमांडू से नई दिल्ली जाने वाली इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 को हाईजैक कर लिया गया था. फ्लाइट को अफगानिस्तान के कंधार से पहले कई स्थानों पर उतरने के लिए मजबूर किया गया, जो तालिबान के शासन के अधीन था.

सीरीज में आईसी 814 के अपरहरणकर्ताओं को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर बताया गया है. अपहर्ताओं का नाम भोला और शंकर बताए जाने से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है क्योंकि नेटिज़न्स ने संभावित आतंकवादियों के लिए हिंदू नामों के इस्तेमाल की आलोचना की. नेटिज़न्स ने एक्स पर "बॉयकॉट नेटफ्लिक्स" ट्रेंड किया है. वहीं अपहर्ताओं के लिए जानबूझकर उनके रियल नामों के बजाय हिंदू नामों का इस्तेमाल करने के लिए निर्देशक अनुभव सिन्हा की भी खूब आलोचना की जा रही है.

'आईसी 814'  विवाद के बीच कंगना ने क्या कहा? 
वहीं एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन कगना रनौत ने भी सोमवार को एक एक्स पोस्ट में आईसी 814 विवाद पर रिएक्शन दिया. उन्होंने अपन पोस्ट में लिखा, , "सेंसरशिप केवल हममें से कुछ लोगों के लिए है, जो इस देश के टुकड़े नहीं चाहते."

कंगना ने लिखा, “देश का कानून यह है कि कोई भी बिना किसी परिणाम या सेंसरशिप के ओटीटी प्लेटफार्मों पर खूब हिंसा और नग्नता दिखा सकता है, कोई अपने पॉलिटिकल उद्देश्यों के चलते रियल लाइफ  की घटनाओं को बिगाड़ भीसकता है, कम्युनिस्टों या वामपंथियों के लिए पूरी स्वतंत्रता है दुनिया ऐसी राष्ट्रविरोधी अभिव्यक्तियों के लिए है, लेकिन एक राष्ट्रवादी के रूप में कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म हमें ऐसी फिल्में बनाने की अनुमति नहीं देता है जो भारत की अखंडता और एकता के इर्द-गिर्द घूमती हैं, ऐसा लगता है कि सेंसरशिप केवल हममें से कुछ लोगों के लिए है जो इस देश के टुकड़े नहीं चाहते और फिल्में बनाते हैं ऐतिहासिक तथ्यों पर. यह बेहद निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है,''

 

ये भी पढ़ें- 14 साल बड़े एक्टर संग पर्दे पर इश्क लड़ा रहीं Hania Aamir, 1-2 बार नहीं 3 बार ऐन मौके पर टूटी शादी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के आंसू देख आगबबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने निकले एक्टर
'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के आंसू देख आगबबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने निकले एक्टर
Malayalam OTT Releases This Week: 'बाल्टी' से लेकर 'पेड्डी' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 4 धांसू मलयालम फिल्में-सीरीज
'बाल्टी' से लेकर 'पेड्डी' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 4 धांसू मलयालम फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget