एक्सप्लोरर

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के गाने 'सकल बन' का मतलब क्या है? जानें

Heeramandi Sakal Ban Meaning: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग सीरीज हीरामंडी का गाना सकल बन 800 साल पहले ही लिखा गया था. आइए जानते हैं कि इस गाने का असल मतलब क्या है और इसे किसने लिखा है.

Sakal Ban Meaning: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब दर्शकों का ये इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है और 'हीरामंडी' 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

'हीरामंडी' को ओटीटी पर स्ट्रीम किए जाने से पहले मेकर्स अब तक इसके तीन गाने रिलीज कर चुके हैं. इनमें 'सकल बन, तिलस्मी बाहें और आजादी शामिल हैं. इन तीनों में 'सकल बन' सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. ये गाना 9 मार्च, 2024 को रिलीज किया गया था और तब से ही लोग इस गाने का मतलब जानने के लिए बेताब हैं.

800 पहले ही लिखा गया था सकल बन गाना
'सकल बन' गाने को राजा हसन ने अपनी आवाज दी है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये 2 मिनट 45 सेकेंड का ये गाना आज से 800 साल पहले ही लिखा जा चुका था. इस गाने को 14वीं सदी के आला दर्जे के इंडो-फारसी सूफी गायक और कवि अमीर खुसरो ने लिखा था.

हीरामंडी 'सकल बन' गाना (Heeramandi Sakal Ban Song)
ऐ सकल बन
सकल बन फूल रही सरसों
सकल बन फूल रही सरसों
सकल बन
अंबवा फूटे टेसू फूले
अंबवा फूटे टेसू फूले
गोरी करत श्रृंगार
मलानिया गढ़वा ले आई करसन
सकल बन फूल रही सरसों
सकल बन फूल रही सरसों
सकल बन
तरह तरह के फूल मंगाए
तरह तरह के फूल मंगाए
गढ़वा हथन में आए
गढ़वा हथन में आए
निजामुद्दीन के दरवाजे पर
मेरे निजामुद्दीन के दरवाजे पर
ओह मोहे आवन कह गए
आशिक रंग और बीत गए बरसों
सकल बन फूल रही सरसों
सकल बन फूल रही सरसों
सकल बन

क्या है 'सकल बन' गाने का मतलब? (Sakal Ban Song Meaning)
'सकल बन' गाने का मतलब है कि हर खेत में पीली सरसों लहलहा रही है, आम की कलियां खिल रही हैं, कोयल डाल-डाल पर चहचहा रही है और लड़की श्रृंगार कर रही है. माली-लड़कियां फूलों के गुलदस्ते लेकर आई हैं. सभी तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल लेकर आ रहे हैं. लेकिन वो महबूब जिसने ये वादा किया था कि वो वसंत के मौसम में निजामुद्दीन के दर पर आएगा, वो नहीं आया. कई साल बीत चुके हैं और हर खेत में पीली सरसों लहलहा रही है.

ये भी पढ़ें: 8 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 20 साल बाद तोड़ा 'शोले' का रिकॉर्ड, री-रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget