एक्सप्लोरर

Deadpool & Wolverine OTT Release: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी', जानें- डेट और प्लेटफॉर्म

Deadpool & Wolverine OTT Release: मार्वल की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने भारत सहित दुनियाभर में खूब धमाल मचाया है. वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

Deadpool & Wolverine OTT Release: मार्वल की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर सिनेमाई इतिहास रच दिया है. 1.3 बिलियन डॉलर की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ, फिल्म ने भारत सहित दुनिया भर के दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म के ओटीटी प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है. चलिए जानते हैं 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी?

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों से भी शानदार रिव्यू मिला था. इसी के चलते इस फिल्म ने दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया. वहीं बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने की तैयारी कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 1 अक्टूबर, 2024 से अंग्रेजी में प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (पीवीओडी) पर उपलब्ध हो जाएगी. वहीं डिज़्नी प्लस पर इसकी स्ट्रीमिंग की शुरुआत अक्टूबर के एंड तक होने की उम्मीद है. जहां इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषा में देखा जा सकेगा. हालांकि अभी इसकी कंफर्म डेट अनाउंस नहीं की गई है.

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने भारत में कितनी की थी कमाई?
भारत में भी "डेडपूल एंड वूल्वरिन" ने शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने सभी भाषाओं में इंडिया में 135.22 करोड की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डलाइड फिल्म ने 1.3 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर कमाल कर दिया था. बता दें कि फिल्म के दोनों लीड किरदारों को दर्शकों से खूब प्यार मिला. फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन ने डेडपूल और वूल्वरीन का रोल प्ले किया था.

यह भी पढ़ें: 10 महीने में बदल गई इस एक्ट्रेस की किस्मत, पहले एक फिल्म के लिए वसूलती थी लाखों अब करोड़ो में ले रही फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2': पेंटहाउस में लगा बॉलीवुड का तड़का, तेजू भैया बने संजय दत्त तो स्वरा भास्कर बनीं मुमताज
पेंटहाउस में लगा बॉलीवुड का तड़का, तेजू भैया बने संजय दत्त तो स्वरा भास्कर बनीं मुमताज
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' OTT पर हुई रिलीज, जानें- भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं ये ब्लॉकबस्टर फिल्म?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' OTT पर हुई रिलीज, जानें- भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं ?
पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां होगी रिलीज?
'खलीफा' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां होगी रिलीज?
'दुपहिया 2' आई पसंद? ओटीटी पर बिल्कुल मिस न करें ये 5 सीरीज, छोटे शहरों की कहानी है खास
'दुपहिया 2' आई पसंद? ओटीटी पर बिल्कुल मिस न करें ये 5 सीरीज, छोटे शहरों की कहानी है खास

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget