एक्सप्लोरर

Coolie OTT Release: 120 करोड़ में बिके 'कुली' के डिजिटल राइट्स, जानें ओटीटी पर कब और कहां आएगी

Coolie OTT Release: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिके हैं और अब ये जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकती है.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है. भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. इस बीच 'कुली' की ओटीटी रिलीज से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ गई है. फिल्म के डिजिटल राइट्स करोड़ों में बिके हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'कुली' के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं. फिल्म को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को 120 करोड़ रुपए में बेचा है. तमिल सिनेमा के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)


कब ओटीटी पर रिलीज होगी 'कुली'?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होती है. इस हिसाब से रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कुली' अक्टूबर में दशहरा वीकेंड पर प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है. फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

'कुली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'कुली' बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक महज तीन दिन में रजनीकांत की फिल्म ने भारत में 188.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है. 'कुली' ने दुनिया भर में 320 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

'वॉर 2' से टकराई 'कुली'
'कुली' बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 से टकराई है, इसके बावजूद फिल्म तीन दिन में ही आधे से ज्यादा लागत वसूल कर चुकी है और वॉर 2 से आगे चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कुली' का बजट 400 करोड़ रुपए है.

'कुली' की स्टार कास्ट
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'कुली' को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर खान खास रोल में दिखे हैं जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. इसके अलावा सत्यराज, श्रुति हासन और उपेंद्र जैसे कलाकार भी फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा हैं. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget