एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: संघर्ष के दिन याद करके रो पड़े साई केतन राव, सजा मिलने के बाद बेहोश हुईं शिवानी कुमारी

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी में बीते एपिसोड में खूब धमाल देखने को मिला. एक तरफ जहां शिवानी कुमारी बेहोश हो गईं, वहीं साई केतन रोने लगे. इसके अलावा कृतिका के बयान ने सबको हैरान कर दिया.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में धमाल मच रहा है. घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. बीते एपिसोड में देखा गया कि साई केतन राव अपने संघर्ष और गरीबी के दिनों को याद कर रहे थे. जिसे बताते-बताते वह रो पड़े. वहीं शिवानी कुमारी को पौलोमी दास को 'तुम जैसी लड़कियां' कहना भारी पड़ गया. शो में उनको घरवालों से माफी मांगने की सजा सुनाई गई, जिसके बाद वह रोते हुए बेहोश हो गईं. चलिए जानते हैं कि शो में और क्या-क्या दिलचस्प हुआ. 

बेहोश हो गईं शिवानी
शिवानी कुमारी बिग बॉस में आने के बाद से सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों शिवानी कुमारी ने पौलमी दास के कपड़ों पर कमेंट किया था कि वो इतने डीप नेक कपड़े कैसे पहन लेती हैं. इसके बाद उन्होंने पौलोमी को 'तुम जैसी लड़कियां...' कहा. पौलोमी और शिवानी की खूब बहस हुई. बीते दिन बिग बॉस ने सभी को घर के लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा और शिवानी व रणवीर शौरी को सबसे माफी मांगनी थी. रणवीर तो सबसे माफी मांगते दिखे, लेकिन शिवानी ने कहा कि वह कुछ भी टास्क करेंगी, लेकिन माफी नहीं मांगेगी. यह बोलते हुए वह बेहोश हो गईं. इसके बाद अरमान मलिक उनको मेडिकल रूम में लेकर गए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शिवानी और पौलोमी की तीखी नोंकझोक
शो में शिवानी और पौलोमी की लड़ाई भी हुई थी. दरअसल पौलमी ने अरमान और विशाल के झगड़े को देखते हुए पूछा था ‘यह अभी भी हो रहा है’? इसपर शिवानी बोलीं, ‘जाकर खुद देख लो, मुझे कैसे पता चलेगा’? शिवानी की इस बात पर पौलोमी को गुस्सा आ गया. उन्होंने शिवानी को तरीके से बात करने के लिए कहा. इसके बाद शिवानी ने पौलोमी को कहा, 'मत करो बात, तुम जैसी लड़कियां तो...'. दोनों के बीच काफी तीखी नोंकझोक देखने को मिली.

साई केतन की आंखों में आए आंसू
इसके अलावा साई केतन राव अपनी जिंदगी के संघर्ष पर बात करते दिखे. साई केतन राव ने खुलासा किया कि उनके पिता ने परिवार को छोड़ दिया और उनकी मां को उनके ससुराल वालों में हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा. साई केतन ने कहा कि उनकी मां और उन्होंने एक साथ बहुत कुछ सहा है. वह रेलवे की पटरियों के किनारे सोते थे. साई ने कहा कि उनकी मां दो बच्चों की परवरिश करते हुए अपना खर्च चलाने के लिए बहुत से काम करती थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शादी पर कृतिका मलिक का चौंकाने वाला जवाब
शो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया. दरअसल पौलोमी दास ने कृतिका से अरमान का तौलिया इस्तेमाल करने की बात पर सवाल किया. पौलोमी ने पूछा, तुम लोग एक दूसरे का तौलिया इस्तेमाल करते हो? अरमान ने कहा, कर लेते हैं, मियां बीवी हैं क्यों नहीं कर लेंगे, क्यों? नहीं करना चाहिए? इसपर कृतिका का जवाब हैरान करने वाला था. कृतिका ने कहा, ‘यार जब दूसरे का पति उसे कर लेती हूं तो ये तो फिर भी तौलिया है’. इस बात पर पौलोमी जोर से हंस पड़ीं.

यह भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office Collection Day 15: 'कल्कि' ने लगाया 'चंदू चैंपियन' की कमाई पर ब्रेक, बजट वसूलने से अब इतनी दूर रह गई है फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget