एक्सप्लोरर

‘डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है…’, बिग बॉस ओटीटी 3 में मीडिया ने अरमान-कृतिका पर खूब दागे सवाल, इस सवाल पर भड़क हए नैजी

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी में बीते एपिसोड़ की काफी चर्चा रही है. इस दौरान कई मीडियाकर्मी घर में आए और उन्होंने घरवालों से काफी तीखे सवाल पूछ डाले. अरमान और कृतिका से भी खूब सवाल-जवाब हुए.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी खत्म होने की ओर है, लेकिन शो में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. शिवानी और विशाल के एविक्शन के बाद चुनिंदा लोग घर में बचे हुए हैं और शो का फिनाले एपिसोड जल्द आने वाला है. हालांकि इसके पहले घर में मीडियाकर्मियों की एंट्री हुई और उन्होंने सभी पर अपने तीखे सवाल दागे. इस दौरान सबसे तीखे सवाल तो अरमान और कृतिका से पूछे गए. इसके अलावा नैजी और सना के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठने लगे तो नैजी भड़क उठे. चलिए देखते हैं कि बिग बॉस के घर में बीते एपिसोड और क्या-क्या हुआ. 

घर में मीडिया ने कंटेस्टेंट के किए सवाल
बिग बॉस सभी को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और बताते हैं कि आज उनपर बहुत से बाहरवालों के सवालों की बारिश होने वाली है. इसके बाद सभी लोग मीडिया के सवालों के लिए तैयार हो जाते हैं. सवालों की शुरुआत लवकेश कटारिया से होती है. लवकेश से पूछा जाता है कि क्या अरमान और विशाल के बीच जो झगड़ा हुआ और अरमान ने जो कन्फेशन रूम में कहा क्या वह सही था. इसपर लवकेश कहते हैं कि उन्होंने जो किया वह सही किया. इसके बाद बारी आती है, सना मकबूल की. सना से पूछा गया कि उनमें दोगलापन क्यों है. सना इसके बारे में जवाब देती हैं. इसके बाद उनपर रणवीर शौरी संग हुए झगड़े को लेकर भी सवाल उठाए गए. इसपर रणवीर जवाब देते हैं कि सना फिर से बातें घुमा-फिराकर बोल रही हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

किसे विनर के रूप में देखेंगे अरमान?
इसके बाद बारी आती है अरमान मलिक और कृतिका की. अरमान से पूछा गया कि आप विनर को रूप में किसे देखना पसंद करेंगे? इसपर अरमान कहते हैं कि पहले उनको लगता था कि लोग उनको प्यार नहीं करते हैं, लेकिन वह शो में यहां तक पहुंच गए हैं. मेरी बीवी के साथ जो हुआ मैंने उसके लिए स्टैंड लिया और भी उसके साथ खड़ा हूं. इस दौरान अरमान ने लवकेश, सना और नैजी को लेकर जो भी बोला, उसके लिए भी उनको सवाल किए गए. इसके बाद अरमान से पूछा जाता है कि वैसे तो वह भले ही अपनी बीवी से प्यार करते हैं, लेकिन उनसे अजीब तरीके से बात करते हैं. 

अरमान पायल या कृतिका में किसे ज्यादा प्यार करते हैं
अरमान से कहा गया कि आप उनके कपड़ों पर सवाल उठाते हैं और उनको दूसरों के साथ बात करने के लिए भी कहते हैं. अरमान से यह भी पूछा गया कि जैसे वह हर चीज के लिए कृतिका को गाइड करते हैं, वैसे वह पायल को गाइड नहीं करते हैं. तो क्या अरमान पायल से ज्यादा कृतिका को प्यार करते हैं. अरमान कहते हैं कि उनके लिए पायल और कृतिका दोनों बराबर हैं. उन्होंने कभी कृतिका को गेम के बारे में नहीं सिखाया. बस यही कहा है कि वह जैसी है वैसी ही रहे. 

अरमान के लिए चीटिंग च्वाइस है
अरमान से एक पत्रकार का सवाल था कि बाहर कृतिका वीडियो बनाकर कह रही हैं कि वह अरमान से तलाक लेंगी, वहीं वह अपने रिश्ते को मासूम बता रहे हैं. ऐसे में क्या अरमान और कृतिका का रिश्ता झूठा है. आपने हमेशा चीटिंग को जस्टिफाई किया है. तो क्या चीटिंग करना च्वाइस है. ऐसे में अरमान कहते हैं कि अगर चीटिंग उनकी च्वाइस होती तो वह छोड़ देते. वह आज भी जो कर रहे हैं वह दोनों के लिए कर रहे हैं और पहले भी जो कर रहे थे वह दोनों के लिए कर रहे थे. अरमान का कहना है कि उनको उनको उनके रिश्ते पता हैं. अरमान पर दूसरा सवाल होता है कि आपने एक बीवी के रहते हुए उसकी बेस्टफ्रेंड से शादी की है, आप भले ही अपनी बातों को क्लियर करते हों, लेकिन आपने जो किया वह गलत है. 

डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है
इसके बाद बारी आती है कृतिका की. कृतिका से कहा गया कि आपने पहले तो पायल की मजबूरी का फायदा उठाया. आप इस बात को जस्टिफाई नहीं कर सकतीं. डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है और आपने तो अपनी ही दोस्त का घर तोड़ दिया. अगर आप भी अरमान की पहली पत्नी होतीं तो क्या आप भी वही करतीं जो कि पायल ने किया है. इसपर पायल ने पहले तो बहुत बातें घुमाईं, फिर कहा कि अगर वह कृतिका की जगह होतीं तो उसी वक्त देखतीं कि क्या करतीं. पर वह भी वही करतीं जो कि पायल ने किया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

सना संग रिलेशनशिप के सवाल पर भड़के नैजी
इसके बाद नैजी पर भी कई सवालों की बारिश हुई. नैजी से सना संग रिलेशनशिप की बातें पूछी गईं तो उन्होंने कहा कि सना लविंग फ्रेंड की तरह हैं. उन्होंने सना को अपने बारे में सब बताया है लेकिन कुछ बातें वह सना को घर बाहर जाकर कहेंगे. इसके बाद नैजी से पूछा जाता है कि आप अभी तक शो में कर क्या रहे हैं, वह समझ नहीं आ रहा और आप सोए रहते हैं. इसपर नैजी भड़कते हैं और कहते हैं, ज्यादा फ्री हो रहा है भाई..आराम से पूछना सवाल. नैजी बोले मैं ज्यादा मच मच नहीं करता, जहां बोलना होता है वहां बोलता हूं. फिर नैजी से पूछा जाता है कि आपका गेम में कितना इन्वॉल्वमेंट है? सना के साथ प्यार में कितना इन्वॉल्वमेंट है? इस बात पर नैजी को गुस्सा आ जाता है और वह पत्रकार पर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

यह भी पढ़ें: इस एक्टर को बॉलीवुड ने कर दिया था बैन, कई साल जेल भी काटी, फिर कैंसर से लड़ी जंग, कमबैक किया तो कमा डाले 3000 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget