एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: अरमान-कृतिका-पायल की लव स्टोरी पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- 'सुनकर ही घिन आती है'

Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. उनकी लव स्टेरी और शादी की असलियत सुनकर देवोलीना भट्टाचार्जी भड़कती नजर आई हैं.

Devoleena Bhattacharjee Slammed Arman-Kritika-Payal: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है. जहां एक तरफ दर्शक रिएलिटी शो को एंजॉय कर रहे हैं वहीं बिग बॉस 14 और बिग बॉस 15 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शो के कुछ कंटेस्टेंटेस पर भड़क गई हैं. दरअसल देवोलीना ने यूट्यूबर कंटेस्टेंट अरमान मलिक की उनकी दो बीवियों के साथ लव स्टोरी सुनकर उसपर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यूट्यूबर कंटेस्टेंट अरमान मलिक की दो बीवियां हैं जिनका नाम पायल मलिक और कृतिका मलिका है. अरमान के साथ-साथ उनकी दोनों बीवियां भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं. प्रीमियर एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी बताई जिसे सुनकर देवोलीना ने बिना नाम लिए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है.

'ये एंटरटेनमेंट नहीं, गंदगी है'
एक्स पर लंबा पोस्ट करते हुए देवोलीना ने लिखा- 'क्या आपको लगता है कि ये एंटरटेनमेंट है? ये एंटरटेनमेंट नहीं, गंदगी है. इसे हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि ये सिर्फ रील नहीं, रियल है. मेरा मतलब है कि मुझे ये भी समझ नहीं आ रहा कि कोई इस बेशर्मी को एंटरटेनमेंट कैसे कह सकता है? मुझे इसके बारे में सुनकर ही घिन आती है. सिर्फ 6-7 दिनों में प्यार हुआ, शादी हुई और फिर पत्नी की सबसे अच्छी दोस्त के साथ भी वही हुआ. ये मेरी सोच से बाहर है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

देवोलीना ने बिग बॉस को सुनाई खरी-खोटी 
देवोलीना ने आगे ऐसे कंटेस्टेंट्स को शो का हिस्सा बनाने को लेकर बिग बॉस को भी खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने लिखा- 'और बिग बॉस, आपको क्या हो गया है? क्या इतने बुरे दिन चल रहे हैं आपके कि आपको पॉलीगैमी एंटरटेनमेंट लगता है? जब आपने ऐसे कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस कराया तो आप क्या सोच रहे थे?' 

Bigg Boss OTT 3: अरमान-कृतिका-पायल की लव स्टोरी पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- 'सुनकर ही घिन आती है

मल्टीपल मैरिज को लेकर कही ये बात
साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'इस शो को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लोग देखते हैं. आप नई पीढ़ी को क्या सिखाना चाहते हैं? कि वे 2-3-4 शादियां कर सकते हैं? क्या सभी लोग एक साथ खुशी से रह सकते हैं? जाकर उन लोगों से पूछो जो हर दिन ऐसी घटनाओं से जूझ रहे होते हैं, दुख में अपनी जिंदगी जी रहे हैं.' 

UCC के सपोर्ट में देवोलीना
देवोलीना ने पोस्ट में आगे यूनिफॉर्म सिविल कोड को सपोर्ट करते हुए भी अपनी राय लिखी. उन्होंने कहा, 'स्पेशल मैरिज एक्ट और यूसीसी लागू होना चाहिए. ताकि कानून सबके लिए एक जैसा हो और समाज को ऐसी गंदगी से राहत मिल सके. पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी, सोचिए अगर बराबरी के नाम पर पत्नियां 2-2 पति रखने लगें, तो क्या तब भी आपका एंटरटेनमेंट होगा?'

अरमान-कृतिका-पायल के फॉलोअर्स पर भी भड़कीं
एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे अरमान मलिक, कृतिका मलिक और पायल मलिक के फॉलोअर्स पर सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा- 'मुझे समझ नहीं आता कि इनके फॉलोअर्स कौन हैं. किस वजह से वे उन्हें फॉलो करते हैं? क्या आपका दिमाग सही जगह पर है या नहीं प्लीज पहले इसका इलाज कराएं. अगर आपको ये बेशर्मी सही लगती है तो आपकी जिंदगी बर्बाद है. आप इससे आगे न तो सोच सकते हैं और न ही इसके बारे में कुछ कर सकते हैं.'

'नई पीढ़ी को आप क्या सिखाना चाहते हैं'
देवोलीना भट्टाचार्जी कहती हैं, नई पीढ़ी को आप क्या सिखाना चाहते हैं कि उन्हें कई शादियां करनी चाहिए? ये सोच ही बहुत गलत है और अगर 2-3 शादियां करना इतना ही जरूरी है तो कर लें और घर पर ही रहें. इस गंदी मानसिकता को दुनिया में मत फैलाओ. एक समाज के तौर पर हम सिर्फ बर्बादी की तरफ बढ़ रहे हैं.सचमुच लोग पागल हो गए हैं और बिग बॉस मुझे नहीं पता कि आपको क्या हो गया है.

ये भी पढ़ें: अनुपम खेर ने दफ्तर में चोरी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्टर बोले- '48 घंटे में ये करना अद्भुत कोशिश को दिखाता है'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
'घटिया हीरो है' तेजप्रताप यादव के तंज पर भड़के निरहुआ, बोले- 'तुम पिता के नाम पर हो, हम स्ट्रगल करके आए हैं'
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget