एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3 के पहले डिबेट टास्क में मचा हंगामा, दो पत्नियों को लेकर अरमान मलिक पर सना सुल्तान ने साधा निशाना

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में एक तीखी बहस वाले टास्क से हंगामा मच गया, जिसमें दीपक चौरसिया जज की कुर्सी पर बैठे. टास्क में घरवालों को दो टीम में बांटा गया.

Bigg Boss OTT 3 Debate Task: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का 21 जून को ग्रैंड प्रीमियर हुआ. इस शो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं शो के पहले ही दिन काफी ड्रामा देखने को मिला. जहां एक तरफ पोलोमी दास और विशाल पांडे में तीखी बहस हुई, तो वहीं दूसरी तरफ पहले डिबेट टास्क में सना सुल्तान ने अरमान मलिक पर उनकी दोनों पत्नियों को लेकर निशाना साधा. 

पहले डिबेट टास्क में मचा हंगामा

बिग बॉस के घर में एक तीखी बहस वाले टास्क से हंगामा मच गया, जिसमें दीपक चौरसिया जज की कुर्सी पर बैठे. टास्क में घरवालों को दो टीम में बांटा गया. एक तरफ लव, नीरज और अरमान, और दूसरी तरफ रणवीर, सना सुल्तान और साई केतन. शो के पहले डिबेट टास्क में सना सुल्तान ने अरमान पर खुद को एक व्यक्ति के बजाय एक पति के रूप में दिखाने का आरोप लगाया.

दो पत्नियों को लेकर अरमान मलिक पर सना सुल्तान ने साधा निशाना

सना ने कहा कि उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक उनके गेम के लिए नुकसान साबित हो सकती हैं. टास्क में कई लोगों ने ये भी इल्जाम लगाया कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां घर का कोई भी काम नहीं कर रही हैं. इसपर अरमान कहते हैं कि सबसे ज्यादा घर का काम पायल और कृतिका ही कर रही हैं. इसके बाद घर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहीं बहस के दौरान रणवीर ने एक कमेंट करते हुए दावा किया, 'लवकेश को लगता है कि बिग बॉस का हिस्सा होने का मतलब झगड़े करना है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बता दें कि इस शो के ग्रैंड प्रीमियर में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है.इसमें सीजन 2 के विनर बने एल्विश यादव के खास दोस्त लव कटारिया समेत नीरज गीयत, सना मकबूल, साईं केतन राव, नावेद शेख उर्फ नैजी, पौलोमी दास, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया, चन्द्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, रणवीर शौरी और मुनीष खटवानी का नाम शामिल है. दर्शक JioCinema प्रीमियम पर 24 घंटे के लाइव चैनल पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  'जिया हो बिहार के लाला' गाने के लिए Manoj Tiwari ने बिना फीस लिए की करोड़ों की कमाई, भोजपुरी स्टार ने खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रातों की नींद उड़ा देंगी हॉलीवुड की ये 5 सबसे डरावनी फिल्में, अकेले देखने की नहीं होगी हिम्मत!
रातों की नींद उड़ा देंगी हॉलीवुड की ये 5 सबसे डरावनी फिल्में, अकेले देखने की नहीं होगी हिम्मत!
परफेक्ट एक्शन और थ्रिल...जियो हॉटस्टार पर 3 महीने से ट्रेंड कर रही सामंथा की 100 करोड़ी फिल्म
परफेक्ट एक्शन और थ्रिल...जियो हॉटस्टार पर 3 महीने से ट्रेंड कर रही सामंथा की 100 करोड़ी फिल्म
'राइज एंड फॉल 2' में टिकट टू फिनाले की जंग, करण पटेल और शहजाद पूनावाला होंगे आमने-सामने
करण पटेल या शहजाद पूनावाला, कौन बनेगा 'राइज एंड फॉल 2' का पहला फाइनलिस्ट?
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget