एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया के बाद घर में हुए दो और एविक्शन, नाम सुनते ही लगेगा झटका

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में फिनाले के नजदीक आने से पहले धड़ाधड़ एलिमिनेशन हो रहे हैं. बीते दिन जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया का पत्ता साफ कर दिया गया. इसके अलावा दो लोग और बेघर हुए हैं.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों मसाला और मजा दोनों की बढ़ता जा रहा है. एक के बाद एक कंटेस्टेंट एविक्ट हो रहे हैं, जिससे शो का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है, इसका एलान अनिल कपूर ने खुद ही किया था. अब फिनाले से पहले लोगों को बेघर करने का सिलसिला बढ़ता नजर आ रहा है. बीते दिन बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वॉर था. ऐसे में घर से इस हफ्ते में एक नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट बेघर हो गए हैं. शो में सबसे पहले जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया इसके बाद दो और कंटेस्टेंट बाहर हो गए, जिनके नाम आपको हैरान कर देंगे. 

दीपक का नाम अनाउंस होते ही भावुक हुए घरवाले
बिग बॉस के घर में जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया वरिष्ठ सदस्य के रूप में जुड़े. वह निष्पक्ष अपना गेम खेलने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि दीपक को पैर में चोट लगी थी, इस वजह से ज्यादातर समय वह बिस्तर पर पड़े रहते थे. लेकिन बहुत से लोगों को ऐसा लगता था कि वह बिस्तर पर लेटे-लेटे मास्टरमाइंड गेम खेल रहे थे. बीते दिन जैसे ही अनिल कपूर ने दीपक चौरसिया का नाम लिया ज्यादातर घरवाले भावुक हो गए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

फूट-फूटकर रोए शिवानी और साईं
इस दौरान रणवीर शौरी दीपक चौरसिया से माफी मांगते रहे. दरअसल रणवीर ने दीपक चौरसिया को एक टास्क में वीटो पावर जीतने के बाद नॉमिनेट किया था. इसके अलावा लवकेश, शिवानी कुमारी और साई केतन राव फूट-फूटकर रोने लगे. हालांकि जाने से पहले दीपक चौरसिया ने सभी कंटेस्टेंट को गले लगाया और शुभकामनाएं दीं. दीपक चौरसिया ने रणवीर शौरी से कहा कि उनके बीच की चीजें नहीं बदलेंगी. इसके अलावा उन्होंने शिवानी के गांव जाने का वादा भी किया था. 

दीपक के जाने से रणवीर शौरी हुए प्रभावित
हालांकि दीपक चौरसिया के जाने के बाद सबसे ज्यादा रणवीर शौरी ही प्रभावित नजर आए. वह काफी देर तक अकेले स्मोकिंग एरिया के पास बैठे रहे थे. दीपक चौरसिया के जाने के बाद शो से दो और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हुआ है. एक ने तो हाल ही में बिग बॉस में एंट्री की थी. जी हां और उनका नाम है अदनान शेख. अदनान के साथ-साथ सना सुल्तान भी घर से बाहर हो गई हैं. दरअसल शो के दौरान एक एलिमिनेशन टास्क रखा गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

ये दो कंटेस्टेंट भी हुए बेघर
इस टास्क के अनुसार दो-दो के जोड़े में कंटेस्टेंट को 13 मिनट की गिनती करनी थी. इसके पहले राउंड में विशाल पांडे और सना मकबूल रहे. दूसरे राउंड में नेजी और अरमान मलिक रहे, तीसरे राउंड में अदनान शेख और सना सुल्तान थे. चौथे राउंड में साई केतन, रणवीर और शिवानी, इसके अलावा पांचवें राउंड में लव कटारिया और कृतिका थे. ऐसे में जो भी 13 मिनट की सही गिनती या उसके आसपास की गिनती नहीं कर पाया वह अदनान और सना थे. ऐसे में बिग बॉस ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया.

यह भी पढ़ें: सिंगर जिसने चोरी से सीखा था गाना, खूब मेहनत कर बने राज कपूर की आवाज, पहचाना क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Releases: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे आ रहीं 8 फिल्में और सीरीज, 4 हैं धांसू बाकी सब बेकार!
ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे आ रहीं 8 फिल्में और सीरीज, 4 हैं धांसू बाकी सब बेकार!
Pritam And Pedro OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो', जानें- कहां देखें
ओटीटी पर रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो', जानें- कहां देखें
TGIKS Season 5: कपिल शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द आएगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन
कपिल शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द आएगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget