एक्सप्लोरर

BB OTT 2: अविनाश सचदेव को अब इस एक्ट्रेस से हुआ प्यार, एक्ट्रेस के सामने कह दी दिल की बात, बोले-'मुझे तुम अच्छी लगती हो'

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव को घर में अपनी को-कंटेस्टेंट फलक से प्यार हो गया है. एक्टर ने फलक के सामने अपनी मोहब्बत का इजहार भी कर दिया है.

BB OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 17 जून  2023 से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और वूट पर प्रीमियर होने के बाद से ही सुर्खियों में है. शो में इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं इनमें छोटी बहू फेम एक्टर अविनाश सचदेव भी शामिल हैं. इसके अलावा उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी भी इस शो का हिस्सा थीं, हालांकि पहले वीकेंड का वार में वह बाहर हो गईं थीं.

लेकिन जब से पलक शो से बेदखल हुई है वह अपने ब्रेकअप के बारे में बात करती देखी गई है. उन्होंने ये भी खुलासा किया किअविनाश ने उन्हें धोखा दिया था. इन सबके बीच, 'स्ट्रेंज हाउस' का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अविनाश अपनी को-कंटेस्टेंट के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं.

अविनाश सचदेव ने फलक नाज़ के लिए बयां की फिलिंग्स
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अविनाश सचदेव और फलक नाज़ का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दोनों को बीबी हाउस के अंदर सोफे पर आराम करते हुए एक-दूसरे से बात करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वीडियो में, छोटी बहू फेम एक्टर को फलक के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा जा सकता है और बैकग्राउंड सॉन्ग ने इस पल को और ज्यादा ड्रीमी बना दिया है. इसके अलावा, फलक को अविनाश का कबूलनामा सुनकर शरमाते हुए नजर आती हैं.

बता दें कि अविनाश फलक को कहते हैं, "मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे हफ्ते से ही शुरू हुई और धीरे-धीरे वो अपनी स्पीड के हिसाब से बढ़ती गईं. और मुझे ये चीज तुम्हें बोलनी चाहिए, क्योंकि मैं कल यहां से अगर चला जाता हूं तो तुम्हें ये चीज पता होनी चाहिए चाहिए.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voot (@voot)

फलक ने अविनाश के इजहार पर क्या कहा?
एक दूसरी वीडियो में अविनाश को अपने दोस्तों जद हदीद और जिया शंकर से बात करते देखा जा सकता है. इस दौरान वे अपने दोस्तों से कहते हैं कि उसने फलक के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल कर लिया है. ये सुनते ही जद और जिया दोनों खुशी से उछलने लगते हैं. बाद में, अविनाश ने खुलासा किया कि फलक ने उसके कबूलनामे में 'हां' या 'नहीं' नहीं कहा। उन्होंने कहा कि फलक ने कहा कि उनकी प्रायोरिटी और ध्यान कहीं और है.

अविनाश सचदेव ने अपने पास्ट रिलेशनशिप का खोला था राज
इससे पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के एक एपिसोड में अविनाश ने अपने सभी पास्ट रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था. अपने को-कंटेस्टेंट जद हदीद और जिया शंकर के साथ बातचीत में एक्टर ने खुलासा किया था कि वह अपनी शादी को पिछले तीनों रिश्तों में से सबसे अच्छा मानते हैं. बता दें कि एक्टर ने 2015 में टीवी एक्ट्रेस शामली देसाई के साथ सात फेरे लिए थे. हालांकि दोनों ने शादी के दो साल बाद ही तलाक ले लिया था. एक्टर का रुबीना दिलैक और पलक पुरसवानी से भी अफेयर रहा था.

ये भी पढ़ें:-BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हुआ एक्स्टेंशन, जानिए- कितने हफ्ते आगे बढ़ा सलमान खान का शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'मजा आ गया...'
कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'मजा आ गया...'
केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' ने OTT पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में 45 लाख व्यूज
ओटीटी पर छाई केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय', 45 लाख व्यूज के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें- कब और कहां देखें
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें- कब और कहां देखें
मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी... 'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगे ये 21 सेलिब्रिटीज
मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी... 'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगे ये 21 सेलिब्रिटीज

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget