Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बड़े हादसे की खबर है. यहां भीषण आए आंधी तूफान के बीच एक निर्माणाधीन पुल अचानक ढह गया. ब्रिज गिरने से मलबे में दबकर पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. यह पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था. हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बड़े हादसे की खबर है. यहां भीषण आए आंधी तूफान के बीच एक निर्माणाधीन पुल अचानक ढह गया. ब्रिज गिरने से मलबे में दबकर पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. यह पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था. हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं.



























