एक्सप्लोरर

Arunabh Kumar Case: मुंबई कोर्ट ने अरुणाभ कुमार को किया बरी, TVF फाउंडर पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

Arunabh Kumar Sexual Harassment Case: टीवीएफ फाउंडर अरुणाभ कुमार को मुंबई कोर्ट ने पांच साल पुराने यौन उत्पीड़न केस में बरी कर दिया है.

Arunabh Kumar Sexual Harassment Case: टीवीएफ (The Viral Fever) के फाउंडर और एक्टर अरुणाभ कुमार (Arunabh Kumar) को यौन उत्पीड़न मामले (Sexual Harassment Case) में मुंबई कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि ये फैसला अस्पष्ट और देर से एफआईआर दर्ज करवाने के आधार पर लिया गया है. अरुणाभ कुमार के खिलाफ पांच साल पहले एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.  शिकायत के आधार पर अंधेरी पुलिस ने साल 2017 में अरुणाभ कुमार के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

कोर्ट में पेश नहीं किया गया ठोस सबूत

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष की तरफ से कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है. यहां तक कि एफआईआर दर्ज कराने में भी देरी हुई है, जिससे अभियोजन के केस पर संदेह हो रहा है. यह भी कहा जा सकता है कि यह शिकायत बिजनेस प्रतिस्पर्धा के कारण दर्ज कराई गई हो.

2017 में दर्ज हुई थी शिकायत
अभियोजन पक्ष ने अरुणाभ कुमार के खिलाफ के आरोप लगाते हुए बताया था कि साल 2014 में ये घटना हुई थी, लेकिन शिकायत तीन साल बाद दर्ज कराई गई, जब कथित पीड़िता का अन्य महिलाओं से सामना हुआ, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अरुणाभ के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए थे.  

कौन हैं अरुणाभ कुमार?
अरुणाभ कुमार आईआईटी ग्रेजुएट हैं. उन्होंने साल 2011 में टीव्हीएफ की शुरुआत की थी. इसके तहत यूट्यूब पर शॉर्ट कॉन्टेंट क्रिएट किए जाते थे. अरुणाभ कुमार टीव्हीएफ के अंडर में 'पर्मानेंट रूममेट' और 'पिचर्स' जैसे शोज का निर्माण कर चुके हैं. हाल ही में 'पिचर्स 2' वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है, जिसमें अरुणाभ कुमार ने एक्टिंग भी की है.

यह भी पढ़ें-Avatar 2 Box Office: 'अवतार 2' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिल्म ने कर ली है वर्ल्डवाइड 7000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget