एक्सप्लोरर

अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के पोस्टर को यूजर्स ने कहा फोटोशॉप, Emily in Paris की बताया कॉपी

Call Me Bae Poster Photoshop: अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे का पोस्टर बीते दिन रिलीज किया गया था. इस पोस्टर को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये फोटोशॉप है.

Call Me Bae Poster Photoshop: अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी. अब फिल्मों के बाद अनन्या पांडे ओटीटी की दुनिया में भी अपने पैर जमाने जा रही हैं. उनकी आने वाली वेब सीरीज का नाम है ‘कॉल मी बे’. बीते दिन करण जौहर ने इस सीरीज का पोस्टर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था. इस पोस्टर को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि इसे फोटोशॉप किया गया है. 

कॉल मी बे का पोस्टर है फोटोशॉप?
अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी है. पोस्टर देखने के बाद लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पोस्टर में अनन्या जिस अंदाज में बैठी हैं, उसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि उनके हाथ और पैर देखकर ऐसा लग रहा है कि पोस्टर को फोटोशॉप किया गया है. लोगों का कहना है कि इसे AI की मदद से क्रिएट किया गया है. इसके अलावा लोगों का यह भी कहना है कि यह पोस्टर ‘एमिली इन पेरिस’ की कॉपी है. 

पोस्टर देखने के बाद क्या बोले यूजर्स
पोस्टर देखने के बाद एक यूजर ने कहा, ‘पोस्टर पर लिखा है, 'कॉपी ऑफ एमिली इन पेरिस.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘यह बिल्कुल एमिली इन पेरिस की कॉपी लग रहा है’. एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इसे AI जैसा टैग क्यों किया गया है’. एक ट्रोल ने लिखा, ‘रुको क्या? प्लीज एमिली इन पेरिस का रीमेक न बनाएं’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

क्या है कॉल मी बे की कहानी?
कॉल मी बे की कहानी की बात करें तो कहानी बेले चौधरी यानि अनन्या पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है. उसके पास सबकुछ होता है, लेकिन ठगी से अमीर बनने के बाद उसे पता चलता है कि उसकी संपत्ति वह हीरे नहीं बल्कि उसकी स्मार्टनेस और स्टाइल है. वह टूटने के बाद भी हार नहीं मानती है. लेकिन फिर वह मुंबई के न्यूजरूम में क्यों जाती है? यह कहानी तो 4 सितंबर को सीरीज की रिलीज के बाद पता चलेगी. 

कॉल मी बे की स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो सीरीज में अनन्या पांडे के अलावा मिनी माथुर, मुस्कान जाफरी, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, निहारिका लायरा दत्त और लिसा मिश्रा आदि नजर आने वाले हैं. यह सीरीज 4 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: 'एक बार ये बंद हो जाए...', 25 दिन लापता होने पर सामने आया 'तारक मेहता... के सोढ़ी' का रिएक्शन, बताया क्यों थे गायब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
OTT पर मौजूद 2026 की 5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
ओटीटी पर मौजूद 2026 की 5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
OTT Release This Week: इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget