एक्सप्लोरर

'एक बार ये बंद हो जाए...', 25 दिन लापता होने पर सामने आया 'तारक मेहता... के सोढ़ी' का रिएक्शन, बताया क्यों थे गायब!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: घर से अचानक लापता होने के बारे में बात करते हुए गुरुचरण सिंह ने बताया कि 'वे अभी भी अदालती कार्यवाही पूरी कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह फैंस को इस बारे में बताएंगे.'

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार फेमस हुए गुरुचरण सिंह काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर 22 अप्रैल को अचानक लापता हो गए थे. जिसके बाद फैंस से लेकर उनके पैरेंट्स भी काफी परेशान हो गए थे. हालांकि 25 दिन बाद गुरुचरण सिंह ने खुद ही घर वापस आकर हर किसी को शॉक्ड कर दिया. अब एक्टर ने खुद बताया है कि आखिर वह अचानक गायब क्यों हो गए थे. 

लापता होने पर सामने आया 'तारक मेहता... के सोढ़ी' का रिएक्शन

गुरुचरण सिंह के घर लौटने के कुछ दिनों बाद अब खबर आई है कि एक्टर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. हाल ही में एक्टर ने बताया कि, 'वह अब पहले से अच्छे हैं और चीजें बेहतर हो रही हैं. मेरा स्वास्थ्य अच्छा है. हालांकि, कुछ दिन पहले मुझे भयानक सिरदर्द हुआ था लेकिन अब ये कंट्रोल में है. धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

गुरुचरण सिंह ने ये भी शेयर किया कि वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कुछ दिन पहले इलेक्ट्रोल लेना पड़ा था. बता दें कि 'तारक मेहता...फेम सोढ़ी' 22 अप्रैल से लापता थे लेकिन इस महीने की शुरुआत में यानी 25 दिन बाद वह नई दिल्ली स्थित अपने घर लौट आए. एक्टर से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि वह धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे. 

'पहले कुछ चीजें खत्म करना चाहता हूं'

घर से अचानक लापता होने के बारे में बात करते हुए गुरुचरण सिंह ने बताया कि 'वे अभी भी अदालती कार्यवाही पूरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा- 'मैं इसके बारे में खुलकर बात करने से पहले कुछ चीजें खत्म करना चाहता हूं. एक बार ये बंद हो जाएगा, तब मैं जरूर इसके बारे में बात करूंगा. मेरा अभी जो कुछ भी केस में रह गया है उसकी कुछ फॉर्मेलिटी हो गई हैं और थोड़ी बाकी है. चुनाव चल रहा था इसलिए हमने सोचा कि तब तक इंतजार किया जाए. अदालती कार्यवाही पूरी करनी होंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

इस बीच TMKOC के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी हाल ही में गुरुचरण सिंह की वापसी के बारे में बात की और कहा, 'अब उनके दिमाग में क्या है वो समझ नहीं सकते ना', हम नहीं जानते कि वह क्या महसूस कर रहा है. मैं उसे कॉल करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उसका फोन नहीं मिल रहा है. मुझे उससे बात करनी है. 

 

यह भी पढ़ें:  ‘ऐश्वर्या के साथ मत करना काम’...जब सलमान खान ने दी थी अभिषेक बच्चन को धमकी, जानिए फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget