एक्सप्लोरर

ऑडिशन में फेल हो गए थे Adhyayan Suman, फिर शूटिंग से दो दिन पहले ऐसे मिला 'हीरामंडी' में रोल

Heeramandi : अध्ययन सुमन 'हीरामंडी' में नजर आने वाले हैं. इस बीच एक्टर ने खुलासा किया है उन्हें पहले सीरीज के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था, जिसके बाद शूटिंग के 2 दिन पहले उन्हें कास्ट किया गया.

Adhyayan Suman Role In Heeramandi :  संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. सीरीज को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. सीरीज की फीमेल लीड के बाद अब मेकर्स ने इसके मेल एक्टर्स के लुक रिवील किए हैं. इस सीरीज में फरीद खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन नजर आने वाले हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि पहले अध्ययन सुमन को सीरीज के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था. 

जी हां, अध्ययन सुमन को पहले हीरामंडी के लिए रिजेक्ट कर दिया था. इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है. लेकिन सेलेक्ट होने के बाद अब वो सीरीज में दो किरदार निभा रहे हैं. 

हीरामंडी में अध्ययन निभा रहे ये किरदार
अध्ययन सुमन ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में बताया कि- मैंने सीरीज में अपने पिता शेखर सुमन के किरदार का यंग वर्जन जुल्फिकार निभाया है. मेरा अपने पिता के साथ काम करने का हमेशा से सपना रहा और इस सपने को हीरामंडी में पूरा भी किया है. मैंने उनके साथ एक सीन किया है जो काफी दिलचस्प है. मैं सबकुछ नहीं बता सकता, लेकिन अपने पिता के साथ एक्टिंग करना बहुत एक्साइटमेंट से भरा था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

हीरामंडी के लिए रिजेक्ट हो गए थे अध्ययन
इसी बातचीत में एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि पहले संजय लीला भंसाली ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. वो इस सीरीज के लिए दिए अपने ऑडिशन में फेल हो गए थे. अध्ययन ने कहा कि- मुझे जोरावर के किरदार के लिए कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन का फोन आया था. मैं उस वक्त हिमालय में अपने पेरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा था. मुझे कहा गया कि मिस्टर भंसाली 3 बजे मेरा ऑडिशन देखेंगे. मैंने पहाड़ो के बीच कार रोककर अपनी ऑडिशन क्लिप बनाई थी. 

अध्ययन ने आगे बताया कि- मैंने जैसे-तैसे क्लिप भेज दी लेकिन मुझे ये रोल नहीं मिला.अगर ये किसी और फिल्ममेकर की सीरीज होती तो मुझे इतना बुरा नहीं लगता. लेकिन संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है. इसलिए मुझे रिजेक्ट होने पर बहुत बुरा लगा था. 

फिर शूटिंग के दो दिन पहले एक्टर को मिला हीरामंडी में रोल
आगे अध्ययन ने कहा कि आखिरकार उनका ये सपना पूरा हो गया और शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले उन्हें हीरामंडी में कास्ट कर लिया गया. दरअसल, जो एक्टर जोरवर का किरदार निभा रहा था उसे अचानक शो छोड़ने के लिए कहा गया जिसके बाद मुझे इसके लिए कास्ट कर लिया गया. बता दें कि हीरामंड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: संडे को नहाना पसंद नहीं करती ये टॉप एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा
'गजब रात' आई पसंद? OTT पर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर, एक को IMDb पर मिली 8.6 रेटिंग
'गजब रात' आई पसंद? तो ओटीटी पर जरूर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 क्राइम थ्रिलर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget