एक्सप्लोरर

121 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख चकरा जाएगा सिर, 7.0 है IMDb रेटिंग

Best Suspense Thriller Film: ओटीटी पर उपलब्ध एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें जबरदस्त क्लाइमैक्स देखने के लिए मिलता है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है.

बॉलीवुड ही नहीं, साउथ में भी एक से बढ़कर एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्में रिलीज की जाती हैं. कई बार इन फिल्मों को दर्शकों की ओर से इतना बढ़िया रिस्पांस मिलता है कि ये थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर छा जाती है. ऐसे में आज आपको एक्शन फिल्मों के बीच एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका क्लाइमैक्स देखकर किसी का भी सिर चकरा सकता है.

ये एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कूट-कूटकर सस्पेंस भरा हुआ है. इसे बड़े पर्दे पर पिछले साल यानी कि अप्रैल 2025 में रिलीज किया गया था. इस मूवी ने बेहतरीन नैरेटिव और स्क्रीनप्ले की वजह से सभी का ध्यान खींच लिया था.  दरअसल, जिस फिल्म की बात की जा रही है कि उसका टाइटल 'चौर्या प्रथम' (Chaurya Paatam)  है.

क्या है फिल्म की कहानी?

तेलुगु फिल्म 'चौर्या प्रथम' की कहानी की बात की जाए तो इसमें चार लड़कों की स्टोरी को दिखाया गया है, जो इंडिया के सबसे शांतिपूर्ण गांव धनपाली को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के रूप में लूटने का प्लान बनाते हैं. इस गांव में जोरो क्राइम होता है. लेकिन वहां के भयानक रहस्यों का पता चलने पर उनकी प्लानिंग बदल जाती है. फिर फिल्म में जो ट्विस्ट और खुलासे होते हैं वो दिमाग चकरा देने वाले हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स भी कमाल का होता है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म?

अगर बात की जाए कि फिल्म 'चौर्या प्रथम' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म एमएक्स प्लेयर जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है. मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आते ही छा गई थी. ऐसे में इस वीकेंड ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

कितनी है IMDb रेटिंग?

इसके साथ ही फिल्म 'चौर्या प्रथम' की आईएमडीबी रेटिंग के बारे में भी बात करें तो इसे 10 में से 7 रेटिंग मिली है. फिल्म का रन टाइम 121 मिनट यानी कि 2 घंटे 1 मिनट है. वहीं, इसकी स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में इंद्रा राम, पायल राधाकृष्ण और मस्त अली जैसे कलाकार हैं.

पायल राधाकृष्ण का फिल्म को लेकर एक्सपीरियंस

एक्ट्रेस पायल राधाकृष्ण और इंद्रा राम ने फिल्म की रिलीज के दौरान आई ड्रीम मीडिया से बातचीत में अपना एक्सपीरियंस साझा किया था. एक्ट्रेस ने इसे अपनी अभी तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया और कहा, 'मैं ज्यादा समय तक फिल्में देख नहीं पाती हूं लेकिन इसमें ऐसा था कि अपने आपको इस मूवी के जरिए बार-बार स्क्रीन पर देखना पसंद कर रही थी.' फिल्म में काम करने पर उन्होंने कहा, 'अगर मैं अपने आपको बार-बार देख रही हूं तो ये जान लीजिए ये कि अच्छा काम किया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉक अप 2' में बड़ा उलटफेर, हर्षद चोपड़ा हुए बेघर, शिवांगी जोशी बनीं पहली फाइनलिस्ट
'लॉक अप 2' में बड़ा उलटफेर, हर्षद चोपड़ा हुए बेघर, शिवांगी जोशी बनीं पहली फाइनलिस्ट
'मेरा करियर खत्म हो गया था...', आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया
'मेरा करियर खत्म हो गया था...', आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया
'मुझे पता है वो कौन है...', आकांक्षा चौधरी के शॉकिंग खुलासे पर बंदगी कालरा का दावा
'मुझे पता है वो कौन है...', आकांक्षा चौधरी के शॉकिंग खुलासे पर बंदगी कालरा का दावा
OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, 'ऑपरेशन सफेद सागर' समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
अगस्त के पहले हफ्ते में OTT पर मचेगा गदर, 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget