एक्सप्लोरर

Oscar 2021: ‘नोमैडलैंड’ ने बेस्ट फिल्म सहित तीन बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए

Oscars 2021: इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का ऑस्कर खिताब अपने नाम किया है. साथ ही झाओ एशियाई मूल की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता है.

फिल्मकार क्लो झाओ की फिल्म ‘नोमैडलैंड’ ने 93वें अकादमी पुरस्कार में तीन बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का ऑस्कर खिताब अपने नाम किया है. साथ ही झाओ एशियाई मूल की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है. झाओ ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्शन  का पुरस्कार हासिल किया.

कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था.

फिल्म की लीड एक्ट्रेस फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता. फिल्म की कलाकार मैकडोरमैंड ने पिछले साल की महामारी के समय सूने पड़े थिएटरों को याद करते हुए कहा, ‘‘वह दिन जल्द आयेगा जब हम थिएटरों के घुप्प अंधेरे में हर फिल्म का लुत्फ उठाएंगे जिन्हें आज यहां इस रात प्रदर्शित किया गया है.’’

अभिनेत्री ने झाओ के साथ फिल्म का निर्माण भी किया है.

बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार हासिल करते समय अपने संबोधन में झाओ ने मानवता के प्रति अपनी निष्ठा का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के जिस कोने में भी मैं गयी मैंने हमेशा हर किसी में अच्छाई देखी.’’

आपको बता दें कि झाओ (39) किशोरावस्था में ही अमेरिका आ गयी थीं. उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालातों का कैसे सामना किया जाये. ‘नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है.

जेसिका बर्डर की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म में फ्रांसिस मैकडॉरमैंड ने फर्न का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो ग्रामीण नेवादा में अपनी कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के बाद अपनी गाड़ी उठाती है और पारंपरिक समाज के बाहर के आधुनिक खानाबदोश की तरह जीवन को तलाशती है.

फिल्मकार ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से उन्हें वैश्विक पहचान मिली थी.

झाओ ने रविवार रात को अपने संबोधन में कहा, ‘‘फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम, हमने बेहद खास सफर साथ में तय किया है. आप सभी का बहुत शुक्रिया. मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं.’’

बेस्ट डायरेक्टर के वर्ग में एमराल्ड फेनेल (‘प्रोमिसिंग यंग वुमन’ के लिए), ली आईजैक चुंग (‘मिनारी’ के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (‘अनदर राउंड’ के लिए) और डेविड फिनचर (‘मैंक’ के लिए) पुरस्कार की दौड़ में थे.

‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी काम किया है. इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं.

झाओ ने कहा था कि वह वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं.

जाने-माने हॉलीवुड कलाकार एंथनी हॉपकिन्स ने 93वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म ‘द फादर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है. अभिनेता के लिए यह पुरस्कार जीतना काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि अधिकतर लोग दिवंगत कलाकार चैडविक बोसमैन को उनकी फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में भूमिका के लिए पुरस्कार का दावेदार मान रहे थे.

फिल्म ‘साउंड ऑफ मेटल’ में अपने प्रदर्शन के लिए अभिनेता रिज अहमद भी पुरस्कार के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. कोलोन कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद 2020 में बोसमैन का निधन हो गया.

इस वर्ग में नामांकित अन्य कलाकारों में गैरी ओल्डमैन और स्टीवन यून का नाम भी शामिल है. अभिनेता ने दूसरी बार ऑस्कर पुरस्कार जीता है. इससे पहले 1991 में वह ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं.

फ्लोरिन जेलर द्वारा निर्देशित ‘द फादर’ उनके अपने प्रशंसित नाटक ‘ले पेरे’ (द फादर) पर आधारित है. जेलर ने फिल्म का सह-लेखन भी किया है.

यह भी पढ़ें-

Oscar 2021: 93वें ऑस्कर सामारोह में इरफान खान, भानु अथैया को किया गया याद

Oscars 2021 Winners Full List: ऑस्कर में नोमैडलैंड की धूम, बेस्ट फिल्म सहित तीन अवॉर्ड जीता, यहां है ऑस्कर विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscar 2021: मिनारी के लिए Yuh-Jung Youn ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, ऑस्कर जीतने वाली पहली Korean महिला बनीं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget