एक्सप्लोरर

Oscar 2021: 93वें ऑस्कर सामारोह में इरफान खान, भानु अथैया को किया गया याद

Oscar 2021: ऑस्कर समारोह की शुरुआत में सालभर में दुनिया भर में दिवंगत हुए तमाम नामी कलाकारों, निर्माता, निर्देशकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें भारत से इरफान खान को भी 'मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल किया गया था.

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 93वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह में जाने-माने दिवगंत अभिनेता इरफान खान को याद किया गया. इसी के साथ एक भारतीय के नाते पहला ऑस्कर पुरस्कार पानेवाली कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को भी याद किया गया. 

ऑस्कर समारोह की शुरुआत में सालभर में दुनिया भर में दिवंगत हुए तमाम नामी कलाकारों, निर्माता, निर्देशकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें भारत से इरफान खान को भी 'मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल किया गया था.


Oscar 2021: 93वें ऑस्कर सामारोह में इरफान खान, भानु अथैया को किया गया याद

इरफान खान ने 'लाइफ ऑफ पाई', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'इंफर्नो' जैसी तमाम हॉलीवुड फिल्मों के अलावा भी कई अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर बनाये गये प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था और एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी. पिछले साल 29 अप्रैल को 53 वर्षीय इरफान खान की मौत दुर्लभ किस्म के कैंसर की वजह से मुम्बई के धीरूभाई कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था.

इरफान खान के अलावा 93वें ऑस्कर समारोह में जानी-मानी भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया के प्रति भी श्रद्धांजलि व्यक्त की गई. भानु अथैया ने 60 के दशक की बड़ी-बड़ी फिल्मों से लेकर 'लगान' तक कई लोकप्रिय फिल्मों के कॉस्ट्यूम डिजाइन किये थे.


Oscar 2021: 93वें ऑस्कर सामारोह में इरफान खान, भानु अथैया को किया गया याद

भानु अथैया को 1982 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'गांधी' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था. 'गांधी' के लिए पुरस्कार पाकर भानु अथैया ने ऑस्कर पानेवाली पहली भारतीय शख्स होने का गौरव हासिल किया था. 'गांधी' को कुल 8 ऑस्कर पुरस्कारों से नवाजा गया था.

भानु अथैया की मौत 91 साल की उम्र में 15 अगस्त,‌ 2020 को ब्रेन कैंसर की बीमारी के चलते मुम्बई में हो गई थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget