एक्सप्लोरर

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की मुश्किलें बढ़ी, शादी में भीड़ इकट्ठा करने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब के फगवाड़ा में पारंपरिक ढंग से हुई शादी में सुगंधा और संकेत पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. इसे देखते हुए पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल को पंजाब के फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना रिजॉर्ट में पारंपरिक अंदाज में शादी रचाई थी. मगर पारंपरिक ढंग से रचाई गई दोनों की ये शादी अब विवादों में आ गई है और न्यूली मैरिड कपल के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. कई सालों तक एक दूसरे को डेट करनेवाले सुगंधा और संकेत की शादी का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ था जिसमें कोविड-19 के नियमों के अनुसार तय की गई सीमा से अधिक लोग इस शादी में दिखाई दे रहे हैं. शादी का यही वीडियो दोनों के लिए मुसीबत बन गया है.

स्थानीय पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के चलते आपदा‌ प्रबंधन कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने न सिर्फ दुल्हन सुगंधा और दूल्हे संकेत के खिलाफ मामला दर्ज किया है बल्कि जिस रिजॉर्ट में यह शादी हुई है, उसके पूरे प्रबंधन और शादी में शरीक होने वाले तमाम लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की‌ खबर नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

एबीपी न्यूज़ ने इस मामले को लेकर सुगंधा और संकेत का पक्ष जानने‌ के‌ लिए दोनों से संपर्क करने की कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक दोनों की ओर से हमें कोई जवाब नहीं मिला. मगर सुगंधा मिश्रा की मैनेजर ने कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, 'दूल्हा और दुल्हन की तरफ से 20-20 लोगों के शादी में शरीक होने की इजाजत हमने स्थानीय पुलिस से ली थी और 40 लोग ही इस शादी में शरीक हुए थे. शादी में इस बात का पूरा ख्याल रखा गया था कि कोरोना के किसी नियम का उल्लंघन न हो. शादी में सीमा से अधिक लोगों के शामिल होने की खबर गलत है.' 

सुगंधा ने संकेत से शादी से पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहती हैं मगर कोरोना के चलते वे ऐसा नहीं कर पाएंगी और इस शादी में दोनों परिवारों से जुड़े चुनिंदा व करीबी लोग ही शरीक हो पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

मुंबई से दूर मुक्तेश्वर में समय बिता रही हैं नीना गुप्ता, कोरोना से बिगड़े हालात पर जताई चिंता

जब मलाइका के बेटे ने उनसे रखी थी स्वादिष्ट खाना बनाने की मांग, ऐसा था एक्ट्रेस का जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget