एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप समेत कई बॉलीवुड हस्तियों की मदद के बाद अस्पताल से घर पहुंचे एक्टर आशीष रॉय

चार महीने के अंतराल में आशीष को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने फेसबुक पर लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी.

मुंबई: फिल्म, टीवी, थियेटर एक्टर, वॉयस ओवर आर्टिस्ट और लेखक आशीष रॉय बीमार हालात में पिछले एक हफ्ते से मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें इलाज पूरा करके घर जाने के लिए और 4 लाख रुपये की जरूरत थी. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने अपनी बीमारी, अस्पताल में भर्ती किए जाने और पैसे के अभाव में इलाज बाधित होने के बारे में विस्तार से बात की थी. लेकिन अब इंडस्ट्री की ओर से आर्थिक मदद मिलने के बाद आशीष रॉय इलाज कराकर अपने घर लौट चुके हैं.

एबीपी न्यूज़ को मिली खास जानकारी के‌ मुताबिक, 54 वर्षीय आशीष रॉय की मदद के लिए इंडस्ट्री की कई हस्तियां आगे आईं और उन्होंने‌ आशीष के इलाज का बिल चुकाने‌‌ में मदद की.‌ इंडस्ट्री के एक विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आशीष‌ के‌ अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने वालों में फिल्मकार अनुराग कश्यप, निर्देशक हंसल मेहता, डायरेक्टर बीजॉय नाम्बियार, 20‌ सालों तक चले टीवी शो 'सीआईडी' के निर्माता बी. पी. सिंह, अभिनेत्री दिव्य ज्योति शर्मा, मॉडल व एक्टर सुशील पराशर जैसी हस्तियों का शुमार है. आम लोगों ने भी उनके अकाउंट में पैसे डालकर अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक मदद‌ की.

एबीपी न्यूज़ को यह भी पता चला है कि कोलकाता में रहने वाली आशीष‌ रॉय की शादीशुदा बहन कोनिका ने‌ भी इस मौके पर 2 लाख रुपये देकर अपने‌ भाई की मदद‌ की. उल्लेखनीय है की मुंबई में अकेले रहने वाले आशीष‌ रॉय काम और पैसों की तंगी के चलते अंधेरी स्थित अपना फ्लैट बेचकर अपनी बहन के पास कोलकाता में हमेशा के लिए शिफ्ट हो जाना चाहते हैं. लॉकडाउन के पहले उन्होंने‌ घर बेचने की डील कर कर ली थी और एडवांस के तौर पर 2 लाख रुपये भी ले लिए थे, मगर लॉकडाउन ‌के चलते एडवांस देने वाले शख्स की नौकरी चली गयी और ऐसे में उसे आशीष रॉय के साथ यह डील रद्द करनी पड़ी थी.

बता दें कि आशीष रॉय को इसी साल जनवरी महीने में माइल्ड स्ट्रोक (हल्के किस्म के लकवे) के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उस वक्त उनके इलाज पर लगभग 9 लाख रुपये खर्च हो गए थे. ऐसे में उनकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गयी थी. चार महीने के अंतराल में एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती होते वक्त उनके पास पैसों का अभाव था और यही वजह थी कि फेसबुक के जरिए उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी.

गौरतलब है कि कई बॉलीवुड फिल्मों के अलावा आशीष ने 'ब्योमकेश बख्शी', 'बनेगी अपनी बात', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी', 'ससुराल सिमर का', 'एक रिश्ता साझेदारी का', 'कुछ रंग ऐसे भी', 'आरंभ' जैसे सीरियल्स‌ में भी काम किया है. इसके अलावा उन्होंने 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'द डार्क नाइट', 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी', 'द लेजेंड' ऑफ टार्जन', 'जोकर' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के प्रमुख किरदारों के लिए अपनी आवाज भी दी है. उन्हें इनमें से कई फिल्मों को हिंदी में भाषांतरित करने का भी श्रेय जाता है.

ये भी पढ़ें

Exclusive: ICU में भर्ती एक्टर आशीष रॉय को नहीं मिल रही है आर्थिक मदद, लॉकडाउन में घर बेचने की कोशिश नाकाम Exclusive: नवाजुद्दीन और मैं एक-दूसरे से 4-5 साल से अलग रह रहे हैं- आलिया सिद्दीकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
Video: 'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास नीतू संग दिए पोज, सनी देओल ने रवि दुबे को लगाया गले
'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास संग दिए पोज, सनी ने रवि को लगाया गले
नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये दमदार फिल्में, जानें कब और कहां देख पाएंगे
नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये दमदार फिल्में, जानें कब और कहां देख पाएंगे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget