एक्सप्लोरर

आम इंसान की तरह Ranveer Singh को भी शादी के बाद करना पड़ रहा एडजस्टमेंट, खुद किया इन बातों का खुलासा

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में रणवीर सिंह ने खुलकर अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बातें की हैं. उनका कहना है कि वह अभी भी मैनेज ही कर रहे हैं.

Ranveer Singh In Koffee With Karan 7: करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण का सातवां सीजन (Koffee With Karan 7) शुरू हो रहा है और इस शो के काउच पर सबसे पहले बैठने वाले गेस्‍ट होंगे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt). अब दोनों ही शादीशुदा हैं तो मैरिड लाइफ से जुड़े कई दिलचस्‍प खुलासे तो होंगे ही. फिलहाल यहां रणवीर सिंह की बात करते हैं, जो लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ शादीशुदा जिंदगी गुजार रहे हैं. मगर क्‍या शादी के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में कोई बदलाव आया?  किसी तरह का एडजस्‍टमेंट उन्‍हें करना पड़ा? ऐसे कई सवाल आम लोगों के मन में होंगे और इस तरह के सवालों का जवाब आपको इस शो में मिल जाएगा. रणवीर ने करण जौहर के शो में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है. 

ससुराल वालों के लिए बदलना पड़ा वार्डरोब

रणवीर को अपने अंतरंगी कपड़ों के लिए जाना जाता है. मगर दीपिका से शादी के बाद किस तरह उनके वार्डरोब भी बदल गए, इस पर भी रणवीर बात करते नजर आएंगे. उन्‍होंने खुलासा किया है कि जब भी वह बेंगलुरु अपने सास-ससुर के पास जाते हैं, उन्‍हें दो वार्डरोब मेंटेन करना पड़ता है. 

शो की कुछ झलकियां सामने आई हैं. शादीशुदा लाइफ को लेकर रणवीर ने कहा, ‘’ मैं अभी भी मैनेज कर रहा हूं. मैं अभी भी इसका पता लगा रहा हूं. शुरुआत करने के लिए, मेरे पास अब दो वार्डरोब हैं. मैं जब भी बेंगलुरु जाता हूं, वहां एक स्‍पेशल वार्डरोब होता है..व्‍हाइट टी-शर्ट एंड ब्‍लू जींस.मैं उन्‍हें फेंकना नहीं चाहता.’’ 

सासु मां को इंप्रेस करना नहीं था आसान

करण आगे सवालिया अंदाज में पूछते हैं, जब एडॉप्‍शन की बात होती है तो मुश्किल पल होते ही हैं? इस पर सहमति जताते हुए रणवीर कहते हैं, ‘’ हां बिल्‍कुल, मगर अब हम पिछले 10 सालों से साथ हैं. शुरू में तो उन्‍हें पूरी तरह से लग रहा था कि जैसे यह कौन है, यह क्‍या है? खासकर दीपिका की मां. ईमानदारी से कहूं तो उन्हें नहीं पता था कि मुझे क्या बनाना है. हमने एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से पेश आने के लिए समय लिया, मगर अब वह मेरी मां की तरह हैं.’’ 

बता दें कि सात जुलाई से ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) का प्रसारण हो रहा है. इसे खास तौर से डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार पर देखा जा सकता है. रणवीर (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्‍म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan से Trisha Krishnan का भी दमदार लुक आया सामने, मेकर्स ने इस खास अंदाज में कराया परिचय

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप पापा को खो सकते हैं...', डॉक्टर की बात सुन डर गए थे सोहेल खान, पिता को लेकर बयां किया दर्द
'आप पापा को खो सकते हैं...', डॉक्टर की बात सुन डर गए थे सोहेल खान, पिता को लेकर बयां किया दर्द
'ऐसी मेहंदी का सपना नहीं देखा था...', अंशुला कपूर ने जाह्नवी-खुशी पर लुटाया प्यार, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
'ऐसी मेहंदी का सपना नहीं देखा था...', अंशुला कपूर ने जाह्नवी-खुशी पर लुटाया प्यार, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर किया बंपर कलेक्शन, जानें दो दिन में कितना वसूला बजट
'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर किया बंपर कलेक्शन, जानें दो दिन में कितना वसूला बजट
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget