एक्सप्लोरर

जानें क्यों करीना कपूर को मां नहीं बोलती हैं सारा अली खान, कैसे हैं दोनों के रिश्ते

एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने खुलासा किया था कि करीना को मां कहकर नहीं बुलाती हैं. सारा ने खुलकर करीना के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की थी.

अभिनेत्री करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उनके पति सैफ अली खान चौथी बार पिता बनेंगे. इस बात को लेकर लोगों की जिज्ञासा रहती हैं कि सैफ अली खान की पहली पत्नी के बच्चों के साथ करीना के रिश्ते कैसे हैं.

बता दें करीना सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले सैफ ने मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी. पहली पत्नी अमृता सिंह से भी सैफ के दो बच्चें हैं- इब्राहिम और सारा अली खान हैं. सैफ और अमृता सिंह का तलाक 2004 में हुआ था और 16 अक्टूबर 2012 में उन्होंने करीना से दूसरी शादी की थी.

सारा अली खान ने करण जौहर को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि वह करीना कपूर को मां या फिर छोटी मां नहीं कहतीं. सारा ने कहा था, 'अगर मैंने कभी करीना को छोटी मां कहा तो वह नर्वस हो जाएंगीं. वह चौंक जाएंगीं.' इस इंटरव्यू के दौरान सारा ने बताया था कि वह करीना को उनके नाम से ही बुलाती हैं. करीना के साथ रिश्तों को लेकर सारा ने बताया था कि वह मेरी दोस्त जैसी हैं लेकिन उससे भी ज्यादा पिता की पत्नी हैं. मैं उनका सम्मान करती हूं और यह जानती हूं कि उनके साथ मेरे पिता खुश हैं.

वहीं करीना ने भी सारा और इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वह उनकी दोस्त रहना चाहती हैं. करीना ने कहा था, “मैंने सैफ से हमेशा यह कहा है कि मैं सारा और इब्राहिम की दोस्त रहना चाहती हूं. मैं कभी उनकी मां नहीं बन सकती. उनके पास पहले से ही एक शानदार मां है, जिसने उन्हें अच्छे से पाला है. मैं उनके लिए दोस्त की तरह हूं. दोनों को ही जब भी किसी चीज की जरूरत होती है तो मैं उनके साथ हूं. जिंदगी के किसी भी मोड़ पर मैं उनके साथ हूं. ”

यह भी पढ़ें:

In Pics: ये हैं वरुण-नताशा के वेडिंग वेन्यू की इनसाइड तस्वीरें, एक रात रुकने की कीमत 4 लाख, एक प्लेट खाने की रकम उड़ा देगी होश

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'रणबाली', फिर भी तोड़ा रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की नंबर 1 फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'रणबाली', फिर भी तोड़ा रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget