एक्सप्लोरर

Pankaj Tripathi: क्यों Manoj Bajpayee की चप्पलों को सीने से लगाकर रखते हैं पंकज? रोते-रोते सुनाया था किस्सा

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को बहुत मानते हैं. उनके मुताबिक मनोज बाजपेयी को देखकर ही उन्हें अपने अंदर छिपे हुनर की पहचान हुई थी.

Pankaj Tripathi Manoj Bajpayee: अगर बॉलीवुड में उन कलाकारों की बात हो जो मिट्टी में जन्में, मिट्टी में पले और आज भी उनका नाता मिट्टी से जुड़ा है तो उस लिस्ट में पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी Pankaj Tripathi and Manoj Bajpayee) इन दोनों नाम जरूर आएगा. देशे के एक छोटे से कस्बे से निकले ये दोनों ही कलाकार शोहरत के आसमान पर ऐसे चमके कि आज जिस फिल्म का ये हिस्सा बने उसमें चार चांद लग जाते हैं. अगर इन दोनों का नाम साथ में आया है तो फिर इनसे जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं. 

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को बहुत मानते हैं. उनके मुताबिक मनोज बाजपेयी को देखकर ही उन्हें अपने अंदर छिपे हुनर की पहचान हुई थी. इसलिए दुनिया के लिए ये दोनों दोस्त हैं, करीबी हैं लेकिन पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को अपना गुरू ही मानते हैं. ये बात कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले पंकज त्रिपाठी होटल में नौकरी किया करते थे और जो किस्सा हम बताने जा रहे हैं वो उसी दौर से जुड़ा है. 

जब होटल में ठहरे थे मनोज बाजपेयी
हुआ ये था कि उस वक्त पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) थियेटर किया करते थे लेकिन गुजारा चलाने के लिए उन्होंने फाइव स्टार होटल में नौकरी पकड़ ली थी. तभी उन्हें किसी ने बताया कि होटल में ठहरने के लिए मनोज बाजपेयी आए हैं. तब पंकज त्रिपाठी ने सभी को कह दिया कि अगर कमरे से कोई भी ऑर्डर आए तो पहले उन्हें बताए. इसके बाद मनोज बाजपेयी ने पैंट्री में एक सेब का ऑर्डर दिया तो पंकज त्रिपाठी ने सबसे अच्छा सेब उनके लिए ढूंढकर निकाला और उनसे मिलने जा पहुंचे. जब उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने अपने बारे में एक्टर  बताया और अपने आइडल से मिलकर खुश हो गए. अगले दिन मनोज बाजपेयी को होटल से चेक आउट करना था. 

जब चप्पल छोड़ गए मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने होटल के कमरे से चेक आउट कर लिया लेकिन तभी हाउस कीपिंग स्टाफ ने बताया कि वो अपनी चप्पल यहीं छोड़ गए हैं. उस एक जोड़ी चप्पल को पंकज त्रिपाठी ने ले लिया और आज तक उन्हें संभाल कर रखा है. उनका मानना था कि अगर वो इस दिग्गज अभिनेता के खड़ाऊ में अपने कदम डाल देंगे तो कुछ उनका भी भला हो जाएगा. और आज भी पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपेयी को दीवानों की तरह प्यार करते हैं.  

ये भी पढ़ेंः Malaika Arora को रातों-रात स्टार बनाने वाले Chaiyya Chaiyya गाने की शूटिंग के दौरान लग गई थी गहरी चोट, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स
'मिर्जापुर द मूवी' ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
टीचर्स डे पर हर्षवर्धन राणे ने गॉडफादर्स को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें
टीचर्स डे पर हर्षवर्धन राणे ने गॉडफादर्स को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें
शादी करने वाले थे अक्षय-शिल्पा, एक गलतफहमी ने तोड़ा रिश्ता, डायरेक्टर का खुलासा 
शादी करने वाले थे अक्षय-शिल्पा, एक गलतफहमी ने तोड़ा रिश्ता, डायरेक्टर का खुलासा 

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget