एक्सप्लोरर

SSR Suicide Case: कंगना रनौत और धर्मा प्रोड्क्शंस के सीईओ को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्मकार करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जिन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए अब बुलाया गया है उनमें अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्मकार करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता शामिल हैं. फिल्म निमार्ता महेश भट्ट को भी जल्द ही बुलाया जाएगा. इसकी घोषणा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार दोपहर की.

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक देशमुख ने मीडिया को बताया, "एक या दो दिन में महेश भट्ट का बयान लिया जाएगा. सीआरपीसी के तहत कंगना रनौत को भी तलब किया गया है. जिस किसी की भी जरूरत पड़ेगी, उसे बुलाया जाएगा."

क्या करण जौहर से भी पूछताछ की जाएगी, इस पर मंत्री ने जवाब दिया, "करण जौहर के मैनेजर को तलब किया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो करण जौहर को भी बुलाया जाएगा."

बाद में खबरों में भी इस बात को पुष्ट किया गया कि जौहर की प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ मेहता को हाल ही में समन भेजा गया है. इससे पहले जौहर की मैनेजर रेशमा शेट्टी के बयान लिए गए थे.

अब इस बीच टीम कंगना रनौत के नाम से जानी जाने वाली कंगना की डिजिटल टीम ने देशमुख के ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में लिखा, "तो करण जौहर के मैनेजर को तलब किया गया, लेकिन आदित्य ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को नहीं!! मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर इंवेस्टिगेशन का मजाक बनाना बंद करो."

एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया, "मुंबई पुलिस समन जारी करने में भी किस तरह निर्लज्ज तरीके से नेपोटिज्म कर सकती है? कंगना को समन जारी किया गया, उनके मैनेजर को नही, लेकिन मुख्यमंत्री के बेटे के बेस्ट फ्रेंड के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, क्यों? साहब को परेशानी न हो इसलिए?"

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 8 बजे तक किया 308 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 8 बजे तक किया 308 करोड़ कलेक्शन
Tiger Shroff Firing News LIVE: आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, पुलिस ने कहा- 15 घंटों में ढूंढ़ा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग लाइव: आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, पुलिस ने कहा- 15 घंटों में ढूंढ़ा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दलेर मेहंदी शराब पीते हैं? सिंगर ने खुद बताया सच
दलेर मेहंदी शराब पीते हैं? सिंगर ने खुद बताया सच

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget