एक्सप्लोरर

बिपाशा के साथ खुश हैं करण, जेनिफर के साथ शादी को मानते हैं अपनी सबसे बड़ी भूल

करण और जेनिफर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. जहां करण जेनिफर के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं. वहीं जेनिफर को अपनी टूटी शादी के बारे में बात करने से कोई दिक्कत नहीं है.

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली थी. करण की इससे पहले जेनिफर विंगेट से शादी हुई थी लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था.

करण और जेनिफर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. जहां करण जेनिफर को भुला चुके हैं और उनके बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं. वहीं जेनिफर को अपनी टूटी शादी के बारे में बात करने से कोई दिक्कत नहीं है. तलाक के कुछ समय बाद ही जेनिफर ने इस पर खुलकर बात की थी.

करण सिंह ग्रोवर ने एक मैग्जीन से बात करते हुए अपनी और जेनिफर विंगेट की शादी को एक गलती बताया था. करण ने कहा था, 'मेरी और जेनिफर की शादी मेरी जिंदगी की सबसे बड़ा भूल थी. जिसकी वजह से मेरी ये शादी नहीं टिक पाई.'

बता दें जेनिफर करण की दूसरी पत्नी थीं करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ 2 दिसंबर 2008 को हुई थी. करीब दस महीनों के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. जिसके बाद करण ने 2012 में जेनिफर से शादी की थी.

हालांकि जेनिफर विंगेट अपनी पिछली शादी के बारे में ऐसा नहीं सोचती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि हमारी शादी एक गलती थी. हमारे पास मौका था लेकिन फिर भी हम दोनों ने मर्जी से शादी की. मुझे किसी तरह का कोई भी पछतावा नहीं है. मैं अपनी शादी को एक गलती नहीं कह सकती.'

इस इंटरव्यू में जेनिफर ने करण को शुक्रिया कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपनी शादी की ऐसी कोई मैमोरी याद नहीं जो बुरी हो. जेनिफर ने कहा, “मैं तो शुक्रगुजार हूं कि करण सिंह ग्रोवर मेरी जिंदगी में आया. उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. उसने मुझे मेरी ताकत दिखाई है. मुझे पता चला कि कौन मेरे सच्चे दोस्त हैं, मेरा परिवार कैसा है. अगर ये तलाक न होता तो मुझे अपने बारे में इतना कुछ न पता चल पाता. पहले मैं आसानी से रो जाती थी लेकिन अब मैं संभल कर अपने कदम रखती हूं.'

हालांकि इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था उनकी शादी का टूट जाना उनके लिए बहुत बुरा था. उन्होंने कहा था, 'मेरी शादी का दुखद अंत हुआ. ये मेरे लिए बहुत बुरा था. लोग मेरे बारे में तरह तरह की बातें करते थे. मैं उसके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी लेकिन वो जा चुका था. मुझे खुद को संभालने में काफी समय लगा. कुछ समय बाद मैंने खुद को दुख के इस भंवर से बाहर कर लिया. इस दौरान मेरे दोस्त और परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया.'

विपाशा-करण की शादी पर जेनिफर ने कहा था, "ये खबर सुनकर मुझे बुरा नहीं लगा. वो अपनी जिंदगी में क्या करना चाहता है मैं उसे नहीं बता सकती. हर इंसान अलग होता है."

बिपाशा करण की शादी के बाद एक बार फिर ऐसा मौका आया था जब इन दोनों के साथ ही जेनिफर भी चर्चा में आ गईं. दरअसल बिपाशा बसु ने जेनिफर विंगेट की एक तस्वीर लाइक की थी हालांकि बाद में उन्होंने ने तस्वीर को अनलाइक भी कर दिया था.

इस घटना पर जेनिफर ने कहा था, 'हां, ये बात तो मैंने भी सुनी है. मुझे नहीं पता कि बिपाशा बसु ने ऐसा क्यों किया लेकिन मीडिया को इस बारे में ज्यादा नहीं लिखना चाहिए. आप ये सवाल जाकर बिपाशा बसु से पूछिए. मैं बस इतना जानती हूं कि अब मेरा किसी से कोई लेना देना नहीं है.'

यह भी पढ़ें:

Rajesh Khanna ने Amitabh के इस बर्ताव को लेकर उनको कहा था क्लर्क, एटिट्यूड को लेकर कही थी ये बात...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget