एक्सप्लोरर

जगदीप हुए सुपुर्द-ए-खाक, परिवार ने भावुक रूप से दी अंतिम विदाई

जगदीप के पोते मीजान के गुजरात से मुम्बई लौटने में देरी के चलते जगदीप को सुपर्द-ए-खाक करने में थोड़ा विलम्ब हो गया, 

मुम्बई: 50 के दशक में एक बाल कलाकार के तौर पर अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाले जाने-माने अभिनेता और एक मशहूर कॉमेडियन के तौर पर अपनी एक अलग छाप छोड़नेवाले वाले जगदीप को आज मुम्बई में दोपहर 2.30 बजे दक्षिण मुम्बई के मझगांव इलाके के ईरानी सिया क्रबिस्तान में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया. अंतिम विदाई के मौके पर दिवंगत जगदीप के दोनों बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी और उनके परिवार के करीबी सदस्य उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि तमाम रीति-रिवाजों के बाद जगदीप का अंतिम संस्कार सुबह 11.00 बजे किया जाना था, लेकिन उनके पोते और जावेद जाफरी के बेटे मीजान के गुजरात से मुम्बई में पहुंचने में देरी के चलते उन्हें सुपर्द-ए-खाक करने में देरी हुई. मीजान एक चार्टर्ड फ्लाइट से 12.30 मुम्बई और फिर तकरीबन 1.30 बजे कब्रिस्तान पहुंचे और फिर उनके आने के बाद जगदीप को सुपर्द-ए-खाक की अंतिम प्रक्रिया शुरू हुई. जगदीप हुए सुपुर्द-ए-खाक, परिवार ने भावुक रूप से दी अंतिम विदाई उल्लेखनीय है कि जगदीप के अंतिम विदाई के मौके पर उन्हें अपना गुरू मानने वाले और उनके साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करनेवाले जॉनी लीवर ने कब्रिस्तान पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी जगदीप के नाम से मशहूर सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी का निधन उनके मुम्बई के यारी रोड स्थित घर में बुधवार की रात 8.40 बजे हुआ था. वे लम्बे समय से कैंसर व उम्र संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और वे 81 साल के थे. सुपुर्द-ए-खाक के बाद जगदीप के दोनों बेटे जावेद जाफरी व नावेद जाफरी और उनके पोते मीजान मीडिया से रूबरू हुए. इस मौके पर जावेद जाफरी ने मीडिया से कहा, "पिताजी के निधन के मौत तमाम लोगों के फोन और मैसेज आये... हमारे पिता ने 70 साल इस इंडस्ट्री को दिये और उन्हें सभी का बहुत प्यार मिला, जो आप लोगों के जरिए इस तरह से जाहिर हो रहा है. आप सभी मेरे पिता के लिए एक छोटी सी दुआ कर दीजिए. आप सभी का बहुत शुक्रिया."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, लेकिन नानी के करियर का बन गया इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंगलवार को घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, लेकिन बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Netflix ने किया 'Lock Upp' सीजन 2 का ऐलान, फिर जेलर बनेंगे रितेश देशमुख और फराह खान
'लॉक अप' के दूसरे सीजन का ऐलान, फिर जेलर बनेंगे रितेश देशमुख और फराह खान
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
मंगलवार को 'द वन' का बजा डंका, धुआंधार छापे करोड़ों, अब हाफ सेंचुरी से रह गई इंचभर दूर
मंगलवार को 'द वन' का बजा डंका, 5वें दिन कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget