एक्सप्लोरर

सलमान खान संग शादी के सवाल पर यूलिया वंतूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

सलमान खान के फैन्स उनकी शादी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान संग शादी करने के सवाल पर यूलिया वंतूर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस सवाल का अलग अंदाज में जवाब दिया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की शादी कब होगी? ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब फैन्स पिछले काफी वक्त से जानना चाहते हैं. अब सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर से ये सवाल पूछा गया है. इसका उन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया. एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान यूलिया से पूछा गया कि उनकी शादी सलमान से कब हो रही है?

इस सवाल पर यूलिया ने हंसते हुए कहा, ''हे भगवान..मुझे लगता है कि यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम एक-दूसरे के बारे में कैसा महसूस करते हैं. साथ में समय बिताना किसी भी अन्य चीज की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है. व्यक्ति के साथ लाइफ बिताना महत्वपूर्ण है, पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना नहीं.''

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''यह सवाल बार-बार मेरे से पूछा जाता है. यहां तक कि मेरे माता-पिता तक मेरे से यह सवाल पूछने लगे थे कि तुम शादी कब कर रही हो? तब मैंने मां से पूछा था कि मां आप मुझे खुश देखना चाहती हो या फिर शादी करते? मैं कल किसी से भी शादी कर सकती हूं, यह आप जानती हैं. वह आखिरी बार था जब मां ने मेरे से यह सवाल किया. मुझे लगता है कि किसी के साथ खुश रहना और किसी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और किसी के साथ अच्छा संबंध रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है.''

बता दें कि यूलिया वंतूर एक रोमानियन मॉडल है जो भारत में एक लोकप्रिय नाम बन गया है. वह आखिरी बार म्यूजिक वीडियो 'हरजाई' में मनीष पॉल के साथ नजर आईं थीं. इस गाने को यूलिया, मनीष और सचिन गुप्ता ने मिलकर गाया था. इन दिनों लॉकडाउन के चलते यूलिया सलमान खान के साथ उनके पनवेल के फार्महाउस पर रह रही हैं. फार्महाउस पर जैकलीन फर्नांडिस और सलमान के परिवार के कई सदस्य भी मौजूद हैं. जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रहे हैं. ये फोटो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं.

ये भी पढ़ें:

KBC 2020: आज से शुरू हो रहे है सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें अप्लाई

लॉकडाउन के चलते सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'घूमकेतू' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
चेक बाउंस केस में राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget