एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'घूमकेतू'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'घूमकेतू' को भी सिनेमाघरों में ही रिलीज किये जाने का इरादा था, मगर लॉकडाउन से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अब यह फिल्म सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की जाएगी.

मुम्बई: लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री एक बेहद खराब दौर से गुजर रही है. लॉकडाउन के खत्म होने‌ के बाद भी देशभर में थिएटर कब खुलेंगे और खुलेंगे भी तो क्या कोरोना वायरस के खतरे को देखकर लोग वहां फिल्में देखने जाएंगे? इन्हीं सवालों के मद्देनज़र बॉलीवुड की बड़ी-छोटी तमाम फिल्मों को लेकर अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों को रिलीज किये जाने की अटकलें लग रहीं हैं, जिनमें अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' से लेकर 'सलमान खान' की राधे तक का नाम लिया जा रहा है. हालांकि ऐसी तमाम फिल्मों को लेकर उड़ रही खबरों की किसी अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

कोरोना वायरस के उत्पन्न खतरों के चलते अगर देशभर में लॉकडाउन नहीं लागू किया जाता और थिएटरों को बंद नहीं किया जाता, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'घूमकेतू' को भी सिनेमाघरों में ही रिलीज किये जाने का इरादा था, मगर लॉकडाउन से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अब यह फिल्म सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की जाएगी.

उल्लेखनीय है इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह जैसे सितारे और फिल्मकार निखिल आडवाणी भी गेस्ट एपीरियंस करते नजर आएंगे.

इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे गैर-अनुभवी फिल्म लेखक के तौर पर दिखाई देंगे, जो अपने आसपास होने वाली घटनाओं से प्रेरणा लेकर अच्छी कहानियां लिखने की कोशिश करता है और एक दिन बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने का ख्वाब देखता है.

पुष्पेंद्र नाथ मिश्र के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फिल्मकार और एक्टर अनुभव कश्यप एक पुलिस अफसर के अहम रोल में दिखाई देंगे, जो 'घूमकेतू' का रोल निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पीछे पड़ जाता है. गौरतलब है कि अनुराग कश्यप बतौर डायरेक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गैंग्स ऑफ वास्सेपुर', 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी हिट वेब सीरीज में निर्देशित कर चुके हैं.

'घूमकेतू' में अपने किरदार के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, "फिल्म में मेरा एक अनदेखा अंदाज नजर आएगा. आमतौर पर कैमरे के पीछे रहनेवाले अनुराग कश्यप ने इस फिल्म में हमारे साथ काम किया है और उनके साथ काम करके काफी मजा आया. यकीनन, यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी."

वहीं, पहले भी फिल्मों में पुलिस अफसर का रोल निभा चुके अनुराग कश्यप ने कहा, "हर फिल्म अथक मेहनत और प्यार की सौगात होती है. 'घूमकेतू' के निर्देशक का समर्पण भाव देखकर मैंने इस फिल्म में काम करने का फैसला लिया और वो करने का निश्चय किया, जो करना मुझे सबसे पसंद है यानि कि एक्टिंग."

'घूमकेतू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप के अलावा ईला अरुण, स्वानंद किरकिरे, रघुबीर यादव, रागिनी खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे और यह फिल्म 22 मई को Zee5 पर स्ट्रीम होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget