एक्सप्लोरर

केवल एक-दो दिन के लिए सिनेमा घरों में लगी थी इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम'

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म ' अंग्रेज़ी मीडियम ' 13 मार्च को पूरे देश में रिलीज़ हुई लेकिन कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म को थिएटर्स में एक दो दिन की ही मोहलत मिल पाई.

नई दिल्ली: कारोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में एहतियात बरतने की तैयारी शुरू हो चुकी थी. लिहाज़ा दिल्ली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 मार्च को सभी स्कूल,कॉलेज और सिनेमा घरों को बंद करने का निर्णय सुना दिया था. इरफान खान की आखिरी फिल्म ' अंग्रेज़ी मीडियम ' 13 मार्च को पूरे देश में रिलीज़ हुई लेकिन लॉकडाउन के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को इस फिल्म को पर्दे पर देखने का अवसर नहीं मिला.

हरियाणा में 16 मार्च ,पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड में 14 मार्च से सिनेमा हाल्स बंद कर दिए गए थे. इन प्रदेशों में करीबन दो दिनों तक पिक्चर लगी ज़रूर लेकिन कोरोना वायरस की बीमारी के संक्रमण के डर के चलते बहुत कम लोग इसे देखने के लिए पहुंचे.

6 अप्रैल से यह फिल्म ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध हो गई. इरफान खान ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि बाप और बेटी की इस बेहद सुंदर कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए ' अंग्रेज़ी मीडियम ' का विश्व डिजिटल प्रीमियर लेकर आए हैं. साथ ही जानकारी दी थी कि फिल्म को डिज़्नीप्लस हॉट स्टार पर देखा जा सकता है.

डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ' अंग्रेज़ी मीडियम ' में मुख्य किरदार निभाने वाले इरफान खान अपने दिल के करीब कहे जाने वाली इस फिल्म को प्रमोट नहीं कर पाए थे. फिल्म ट्रेलर के रिलीज होने से पहले इरफान ने एक ऑडियो मेसेज भी पोस्ट किया था जिसे सुनने के बाद उनके फैन्स इमोशनल हो गए थे. फिल्म में इरफान की बेटी तारिका का किरदार अभिनेत्री राधिका मदान ने निभाया है जिसका सपना लंदन में पढ़ना होता है. चंपक बंसल के किरदार में नजर आए इरफान खान अपनी बेटी से बेइंतहा प्यार करनेवाला पजेसिव पिता बने हैं जो अपनी बेटी के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

करीब 36 करोड़ के बजट में बनी ' अंग्रेज़ी मीडियम ' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ तक हुई लेकिन इरफान खान की आखरी फिल्म ने बॉलीवुड में और फैन्स के दिलों में हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ दी है.

अभिनेता इरफान खान के अभिनय को उनकी फिल्म पान सिंह तोमर, हिंदी मीडियम, लंच बॉक्स ,लाइफ इन मेट्रो इत्यादि के जरिए दमदार अभिनय के लिए ना सिर्फ याद किया जाएगा बल्कि वो हमारे बीच सदैव जीवित भी रहेंगे.

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान जो कि लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, आज जिंदगी की जंग हार गए. मंगलवार को खबर सामने आई थी कि अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Irrfan Khan के निधन पर शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया तेरी आंखों को भी क्या-क्या ना कहे है 

इरफान खान के निधन से परेशान आमिर खान बोले- अपने काम से हमारे जीवन में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता पर केस दर्ज
‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्माता-निर्देशक पर केस
'जना नायकन' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में, चेक करें लिस्ट
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget