एक्सप्लोरर

Independence Day Special: इन नगमों को गुनगुना कर हर हिन्दुस्तानी देशभक्ति में डूब जाना चाहेगा

15 अगस्त वो खास दिन है जिसे हर भारतीय नागरिक अपनी आजादी और गौरव का प्रतीक मानता है. इस ओज से भरी उमंग को अक्सर लोग संगीत से जोड़ कर अपनी देशभक्ति की भावना जाहिर करते हैं.

आज़ादी की जंग की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हमारा मुल्क अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था, और 15 अगस्त के दिन भारत को आजादी मिली थी. हर हिंदुस्तानी के जेहेन में 15 अगस्त का खास महत्व है, 15 अगस्त को हर कोई देशभक्ति के जज्बे में लबरेज रहता है. इस खास दिन में देशभक्ति के जोश में देशभक्ति गाने चार चांद लगा देते हैं.

इस खास दिन को हर भारतीय नागरिक अपनी आजादी और गौरव का प्रतीक मानता है. इस ओज से भरी उमंग को अक्सर लोग संगीत से जोड़ कर अपनी देशभक्ति की भावना जाहिर करते हैं. लता मंगेशकर से लेकर ए आर रहमान तक संगीत से जुड़ी ऐसी कई हस्तियों ने अपनी गायीकी के माध्यम से इस दिन को खास तौर पर मनाने का जरिया दिया है. इन गानों को गुनगुना कर हर वो शख्स अपने अंदर देशभक्ति की भावनाओं को भर कर इस दिन को जी लेना चाहता है. आइए आपको बताते हैं वो कौन से ऐसे गाने हैं जिन्हें आज के दिन हर हिन्दुस्तानी सुनना पसंद करेगा.

ए आर रहमान का प्रसिद्ध देशभक्ति गाना 'मां तुझे सलाम' को आज शायद ही कोई हिन्दुस्तानी भुला पाएगा. इस गाने की धुन हर देशभक्त के रोंगटे खड़े करने पर मजबूर कर देती है. 

बेहतरीन धुनों से सजे 'दी लीजेंड ऑफ भगत सिंह' फिल्म का मशहूर गाना 'मेरा रंग बे बसंती चोला' देशभक्ति का जोश भर देने वाला है. मर कर भी जीने वाले भारत के तीन लाल भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू पर फिल्माया यह गाना उनकी शहादत को हमेशा याद दिलाता रहेगा. 

फिल्म 'केसरी' के उस मशहूर गाने 'तेरी मिट्टी' का यहां जिक्र करना बेहद जरीरू है क्योंकि 36 सिख रेजमेंट की वीरता और साहस पर फिल्माए गए इस गाने को सुनने और देखने के बाद हर देश भक्त की आंखों उन 36 सिख सिपाहियों की शहादत पर नम हो जाएंगी जिन्होंने आक्रांताओं से सारागढ़ी में डट कर देश की रक्षा की थी. 

फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' उन गुमनाम रह कर देश की सेवा करने वालों को देशभक्तों की कुर्बानियों को याद दिलाता है, जिसे आज के दिन हर देशभक्त याद करना चाहेगा. 

आमिर खान की टीवी सीरीज 'सत्यमेव जयते' का टाइटल ट्रैक देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है. यह गाना भीतर ही भीतर खुद के इतने महान देश में पैदा होने की कीस्मत को शुक्रिया भी कहता है. 

अंत में उस गाने को कैसे नजर अंदाज़ किया जा सकता है. जिसे देशभक्ति गानों में सबसे सम्मान की नज़रों से देखा जाता है. इस गाने को सुन कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी आखों में आंसू आए थे. वह देशभक्ति गीत है 'ऐ मेरे वतन के लोगों' जिसे भारत रत्न लता मंगेश्कर ने गाया था. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें
फुटबॉल के मैदान में अजित कुमार के बेटे आद्विक का जलवा, जीती चैंपियनशिप
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget