एक्सप्लोरर

सैफ अली खान के बेटे ने Alia Bhatt को भेजा था पर्सनल मैसेज, एक्‍ट्रेस ने खुलेआम पढ़कर सुना दिया!

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में शामिल हुईं आलिया भट्ट से एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि उन्‍हें इब्राहिम अली खान का नाम लेना पड़ा. फिर तो पूरी पोल खुल गई.

Ibrahim Ali Khan Sent Message To Alia Bhatt: करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है. पहले गेस्‍ट बने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पूरे इंटरनेट पर छाए हुए हैं. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं. इस दौरान ही सैफ अली खान के हैंडसम बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का भी जिक्र सामने आया. आलिया भट्ट को उन्‍होंने एक पर्सनल मैसेज भेजा था, जिसे उन्‍होंने सभी के सामने पढ़कर सुना दिया. इस पर रणवीर और करण खूब हंसे. चलिए पूरा माजरा आपको समझाते हैं.

करण के इस सवाल पर आलिया ने खोली पोल 

शो के दौरान करण ने आलिया से एक सवाल पूछा कि उन्‍हें ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए मिलने वाला बेस्‍ट कॉम्‍प्‍लीमेंट कौन सा था. इसके जवाब में ही आलिया ने झट से इब्राहिम का नाम लिया. यह फिल्‍म फरवरी में रिलीज हुई थी और इसमें आलिया के अभिनय की हर किसी ने सराहना की थी. इब्राहिम ने भी उनकी तारीफ करते हुए पर्सनल मैसेज भेजा था. यही वो मैसेज है, जिसे आलिया ने सभी के सामने पढ़कर सुनाया. 

आलिया की तारीफ में भेजा था पर्सनल मैसेज

इब्राहिम ने आलिया को मैसेज में लिखा था, '’आपको व्यक्तिगत रूप से संदेश भेजने के लिए समय निकालना पड़ा...मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आप वही लेडी हैं, जिनसे मैं हर बार कुछ सीखता हूं, आप असाधारण हो. आप गंगू के रूप में कमाल हैं और आपको रानी के रूप में देखकर और फिर इस फिल्म को देखकर, यह कहना सुरक्षित है कि आप अपने आप को सहजता से ढाल लेती हैं, जैसे पानी आसानी से अपने बर्तन के आकार में ढल जाता है. बहुत बहुत अच्छा! देश की बेस्ट एक्ट्रेस.'’

आलिया ने इब्राहिम को बताया क्‍यूटेस्‍ट पर्सन

आलिया ने ना सिर्फ इब्राहिम का मैसेज पढ़कर सुनाया और उसे बेस्‍ट कॉम्‍प्‍लीमेंट बताया, बल्कि इब्राहिम को क्‍यूटेस्‍ट पर्सन भी करार दिया. आलिया ने कहा कि वह उनकी अब तक की लाइफ में मिलने वाले सबसे क्‍यूट पर्सन है.

रणवीर ने खींची सैफ अली खान के बेटे की टांग

आलिया ने इस दौरान इब्राहिम को ‘इगी’ भी कहकर बुलाया. इब्राहिम का मैसज पढ़े जाने के बाद रणवीर ने अपने स्‍टाइल में उनकी टांग खिंचाई भी की. उन्‍होंने कहा, ‘'ओह शुक्रिया इगी सर, समय निकालने के लिए, आप तो जेफ बीजोस से ज्यादा व्यस्त हैं.'’

आपको बता दें कि रणवीर (Ranveer Singh) और आलिया (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्‍म ‘रॉकी और राजा की प्रेम कहानी’ है. इस फिल्‍म से इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) भी जुड़े हैं. वह असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर के तौर पर काम कर रहे हैं. करण जौहर (Karan Johar) इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर हैं.

यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma को कैसे मिली ये ‘लड़की’, बताई पूरी कहानी, पॉवर एंड सेन्सुलअलिटी का है पूरा पैकेज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा
बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
Video: 'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास नीतू संग दिए पोज, सनी देओल ने रवि दुबे को लगाया गले
'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास संग दिए पोज, सनी ने रवि को लगाया गले

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget