एक्सप्लोरर

पैदल चलते कितने मजदूरों को खिलाया खाना- सपा नेता के इस सवाल का कंगना ने नहीं दिया जवाब

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष अग्रवाल की कंगना से ट्विटर पर बहस हो गई.

नई दिल्ली: कंगना रनौत पिछले कुछ दिन से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. महाराष्ट्र सरकार से जारी उनकी तनातनी के बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. कंगना लगातार बॉलीवुड, नेपोटिज्म और सुशांत राजपूत मौत मामले पर लिख रही हैं.

इसी कड़ी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष अग्रवाल से उनकी ट्विटर पर बहस हो गई. लेकिन जब अग्रवाल ने कंगना से पूछा कि उन्होंने कितने मजदूरों खाना खिलाया तो कंगना ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

दरअसल यह सारा मामला तब शुरू हुआ जब जया बच्चन के राज्यसभा में दिए बयान पर कंगना ने निशाना साधा. कंगना ने ट्वीट किया. "जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता. क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार धमकियां और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए."

इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में मनीष जगन अग्रवाल ने कंगना रणौत की आलोचना करते हुए लिखा, , 'कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फिल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर एक-दो दिन में खड़ी नहीं हो जाती.'

कंगना ने मनीष जगन अग्रवाल के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/ उनके पापा ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है, उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है, उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासियों ने बनाई है.'

अब जवाब देने की बारी मनीष जगन अग्रवाल की थी और उन्होंने लिखा, 'लकड़ी की काठी पर बैठकर आप तो स्वयं को ही झांसी की रानी समझने लगीं ? झांसी की रानी बलिदान देकर महान हुईं थीं, जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़ी हुईं थीं, आपने कितने पैदल चलते मजदूरों को भोजन करवाया ? कितनों की मदद की ? तमाशा बनाना आपका पुराना शौक है.'

इसके बाद यह बहस आगे नहीं बढ़ी और खबर लिखे जाने तक अग्रवाल के इस ट्वीट का कंगना ने कोई जवाब नहीं दिया था.

यह भी पढ़ें:

बॉम्बे HC में कंगना रनौत ने संशोधित याचिका दाखिल की, BMC से इतने करोड़ का मुआवजा मांगा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South OTT Releases This Friday: 'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को धमाका
'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को होगा जबरदस्त धमाका
Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget