एक्सप्लोरर

Happy Valentine Day 2020: शॉट के बीच में ही Hema Malini को Dharmendra ने किया था प्रपोज़, ड्रीम गर्ल से शादी के लिए धर्म बदलकर बन गए थे 'दिलावर खान'

Happy Valentine Day 2021 Special: वैलेंटाइन वीक में जानिए बॉलीवुड की उन चर्चित लव स्टोरीज के बारे में जिन्हें कोई कभी भूला नहीं पाएगा. ऐसी ही लव स्टोरी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की है.

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर तरफ प्यार, मोहब्बत के चर्चे हैं. ऐसे में जब भी इश्क की बात होगी ग्लैमर के गलियारे में चलने वाली प्यार की कहानियों को कोई नहीं भूल पाएगा. ऐसी ही एक कहानी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की है. आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में

फिल्म 'सीता और गीता' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्यार परवान चढ़ा. धर्मेंद्र शादीशुदा थे. उनके बच्चे थे लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. दोनों ने 'सीता और गीता' के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान एक शॉट के बीच में ही धर्मेंद्र ने अचानक हेमा मालिनी को प्रपोज़ कर दिया.

इनके प्यार के चर्चे हेमा के पिता वीएसआर चक्रवर्ती को बेहद परेशान कर रही थीं. उस वक्त की मैगजीन में लगातार ये खबरें छप रही थीं कि इस रिश्ते को तोड़ने के लिए हेमा का परिवार उनपर बेहद दबाव डाल रहा है लेकिन हेमा के लिए धर्मेंद्र से दूर रहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा हो गया था. फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने कैमरा मैन से एक सीन को बार-बार शूट करने को कहा. धर्मेद्र इस सीन को बार बार शूट करवाना चाहते थे ताकि वो हेमा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें.

Happy Valentine Day 2020: शॉट के बीच में ही Hema Malini को Dharmendra ने किया था प्रपोज़, ड्रीम गर्ल से शादी के लिए धर्म बदलकर बन गए थे 'दिलावर खान

हेमा मालिनी उस दौर में ना सिर्फ आम लड़कों की ड्रीम गर्ल बल्कि बड़े बड़े हीरोज की ड्रीम गर्ल भी थीं. संजीव कुमार का दिल भी उन पर आ गया था. संजीव कुमार ने अपने खास दोस्त जीतेंद्र के हाथ हेमा को शादी प्रपोजल भेज दिया लेकिन हेमा की मां ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया. हेमा ने संजीव कुमार के साथ शादी से इंकार कर दिया तो खुद संजीव कुमार के खास दोस्त जीतेन्द्र ने मौका देखकर अपने मन की बात हेमा के सामने खोल दी.

हेमा मालिनी की जीवनी Hema Malini – The Authorized Biography के मुताबिक 1974 में बंगलौर में फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जीतेन्द्र और हेमा मालिनी ने साथ में काफी वक्त गुज़ारा और जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म होने का वक्त नजदीक आया जीतेन्द्र बिना कोई देर किए अपने माता-पिता को लेकर चेन्नई पहुंच गए, जहां हेमा मालिनी का एक बंगला था. वो शायद चाहते थे कि शादी की बातचीत मुंबई से दूर चेन्नई में हो. उन्होंने हेमा मालिनी से कहा कि वो भी अपने माता-पिता को चेन्नई बुला लें ताकि दोनों परिवार शादी की बात कर सकें.

PHOTOS- उम्र को मात दे रही हैं Shilpa Shetty, ब्लैक ड्रेस में जब घर से निकलीं तो कितनों का दिल लूट लिया

जीतेंद्र हेमा से शादी करने की जल्दी में थे. उन्होंने हेमा से कहा कि वो फौरन उनके साथ तिरुपति चलें और शादी कर लें. हेमा सोच ही रही थी कि तभी फिर से बजी फोन की घंटी लेकिन इस बार फोन पर धर्मेन्द्र नहीं थे बल्कि थीं लंबे समय से जीतेन्द्र की गर्लफ्रेंड रहीं. एयर होस्टेस शोभा सिप्पी. शोभा को भी चेन्न्ई में चल रहे इस पूरे ड्रामे की खबर लग चुकी थी और उन्होंने भी जीतेन्द्र को अपने प्यार का वास्ता देकर समझाया कि वो जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं.

Happy Valentine Day 2020: शॉट के बीच में ही Hema Malini को Dharmendra ने किया था प्रपोज़, ड्रीम गर्ल से शादी के लिए धर्म बदलकर बन गए थे 'दिलावर खान

खबरें तो ये भी छपीं कि अगली फ्लाइट से धर्मेन्द्र चेन्नई पहुंच गए और हेमा को जीतेन्द्र के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए मना लिया. 1978 में हेमा मालिनी के पिता की अचानक मौत हो गई. हेमा मालिनी उनके बेहद करीब थीं और उनकी मौत के बाद वो बेहद अकेली हो गईं. ऐसे वक्त में धर्मेंद्र ने उनकी हिम्मत बढ़ाई, उनका साथ दिया. बस फिर क्या था हेमा ने धर्मेंद्र से शादी करने का फैसला कर लिया.

Happy Valentine Day 2020: शॉट के बीच में ही Hema Malini को Dharmendra ने किया था प्रपोज़, ड्रीम गर्ल से शादी के लिए धर्म बदलकर बन गए थे 'दिलावर खान

कानून के मुताबिक धर्मेंद्र पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते थे. इसलिए 21 अगस्त 1979 को इस्लाम धर्म कबूल करते हुए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने निकाह कर लिया. निकाहनामे के मुताबिक धर्मंद्र का नाम था दिलावर खान और हेमा का नाम था आयशा बी. उस समय दोनों ने अपने निकाह की बात छुपाई लेकिन जब ये खबर सामने आई तो हंगामा हो गया. उस दौर में भी इसे लेकर काफी विवाद हुआ. लेकिन धर्मेन्द्र और हेमा ने इस विवाद का असर अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया और इस निकाह के कुछ महीने बाद 2 मई 1980 को हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक भी शादी कर ली.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Glacier Breaks: अक्षय कुमार से लेकर सोनू सूद तक, बॉलीवुड के इन सितारों ने सलामती की दुआ मांगी

नीता अंबानी के पास है एक से एक बड़े नायाब हीरों के गहने, तस्वीरों में देखिए उनका ज्वैलरी कलेक्शन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 7 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 7 बजे तक 31 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget