एक्सप्लोरर

वामन-गुरू फेम बॉलीवुड के जाने-माने एडिटर वामन भोसले का मुम्बई में निधन

60 से लेकर 90 के दशक तक कई बड़ी हिंदी फिल्मों की एडिटिंग करनेवाले वामन-गुरू फेम वामन भोसले का आज लम्बी बीमारी के बाद मुम्बई में गोरेगांव स्थित अपने घर में तड़के 4.00 बजे के करीब निधन हो गया. वे 89 साल के थे.

मुम्बई: 60 से लेकर 90 के दशक तक कई बड़ी हिंदी फिल्मों की एडिटिंग करनेवाले वामन-गुरू फेम वामन भोसले का आज  लम्बी बीमारी के बाद मुम्बई में गोरेगांव स्थित अपने घर में तड़के 4.00 बजे के करीब निधन हो गया. वे 89 साल के थे. 

जाने-माने फिल्म निर्माता सुभाष घई ने वामन भोसले की मौत की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ के साथ यह जानकारी साझा की. 

संपर्क किये जाने पर वामन भोसले के भतीजे दिनेश भोसले ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "वे पिछले एक साल से काफी बीमार चल रहे थे. उन्हें पहले से ही डायबिटीज की गंभीर समस्या थी मगर पिछले एक साल में उनकी मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं इस कदर बढ़ गईं थीं कि वे लोगों को पहचान तक नहीं पा रहे थे. वे चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गये थे. पिछले 4-5 दिनों से उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था. उनका अंतिम संस्कार दोपहर में गोरेगांव में किया जाएगा."

वामन भोसले ने अपने पार्टनर गुरू शिराली के साथ मिलकर 'मेरा गांव मेरा देस', 'दो रास्ते', 'इनकार', 'दोस्ताना', 'परिचय', 'गुलाम', 'आंधी', 'मौसम', 'अग्निपथ', 'रूप की रानी चोरों का राजा जैसी तमाम बड़ी और चर्चित फिल्मों की एडिटिंग की थी. वामन-गुरू को 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'इनकार' के लिए सर्वश्रेष्ठ एडिटर के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था.

वामन भोसले ने सुभाष घई की 'कालीचरण', 'हीरो', 'कर्ज', 'राम लखन', 'त्रिमूर्ति' और 'खलनायक' जैसी तमाम फिल्मों की भी एडिटिंग की थी और एक एडिटर के तौर पर वामन-गुरू की जोड़ी सुभाष घई की चहेती जोड़ी थी.

सुभाष घई ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "वामन भोसले बेहद हुनरमंद एडिटर थे और साथ ही वे बहुत ही अच्छे इंसान और बहुत मिलनसार भी थे. वामन की खासियत ये थी कि उन्होंने कई लोगों को एडिटिंग सिखाई थी जिन्होंने आगे चलकर काफी शोहरत कमाई. मैंने भी एडिटिंग की कला उन्हीं से सीखी थी. वो हमेशा मेरी यादों में रहेंगे."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget