एक्सप्लोरर

ड्रग्स मामले में एक और एक्ट्रेस को CCB ने किया गिरफ्तार

गलरानी की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले सीसीबी ने उद्योग जगत की उनकी साथी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था.

बेंगलुरु: कन्नड़ फिल्म उद्योग में नशीली दवाओं के कथित सेवन के मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए शहर की पुलिस द्वारा एक और कन्नड़ अभिनेत्री की गिरफ्तारी के साथ ही कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कानूनी व्यवस्था को मजबूत करेगी.

पुलिस ने बताया कि कन्नड़ फिल्म जगत में नशीली दवाओं के सेवन की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार सुबह उनके इंदिरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया.

राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सरकार कानूनी व्यवस्था को मजबूत करेगी ताकि ड्रग मामलों में गिरफ्तार लोग प्रक्रियात्मक खामियों की वजह से ‘बच’ न सकें.

गलरानी की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले सीसीबी ने उद्योग जगत की उनकी साथी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि गलरानी को मंगलवार सुबह यहां उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया.

संयोग से, पुलिस ने विरेन खन्ना के घर पर भी छापेमारी की जिसे अपराध शाखा के अधिकारियों ने फिल्म जगत में मादक पदार्थों के उपयोग के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है. वहां से पुलिस की एक वर्दी बरामद की. बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, ''अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, सीसीबी ने दो स्थानों पर आज छापेमारी की. हमें उनके घरों से कई चीजें मिली हैं जिनकी हम जांच कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''विरेन खन्ना के घर से हमें कर्नाटक पुलिस की वर्दी मिली है. हम जांच कर रहे हैं कि क्यों और किस मकसद से वर्दी वहां रखी गई थी.''पाटिल ने कहा कि पुलिस “इस (ड्रग) मामले की जांच में बहुत गहराई में जा रही है.”

उन्होंने कहा, ''हमें और जांच करनी होगी और हमें और लोगों से पूछताछ करने की जरूरत है. कुल मिलाकर हमारी जांच सही दिशा में जा रही है.'' पुलिस ने कहा कि गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. संजना का जन्म बेंगलुरु में हुआ है. उन्होंने सिनेमा जगत में तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिये 2006 में कदम रखा था. उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'गंदा हेंताथी' में भी काम किया है.

इस बीच, बोम्मई ने कहा, ''मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान बहुत सार्थक रहा है. मैंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि कोई प्रक्रियात्मक खामी नहीं रहनी चाहिए.''

यह गौर करते हुए कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) में वृहद कार्रवाई करने की जरूरत होती है, बोम्मई ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के कानून से बच निकलने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. उन्होंने कहा, ''अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए, हम कानून मंत्री, कानूनी विशेषज्ञों, कानून विभाग और महाधिवक्ता के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे.'' बोम्मई शहर में और राज्य में हर कहीं नशीली दवाओं के खिलाफ जारी अभियान का संदर्भ दे रहे थे.

फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने अब तक द्विवेदी, गलरानी, पार्टी आयोजक खन्ना, पूर्व मंत्री के बेटे आदित्य अल्वा, रियल्टर राहुल और अभिनेता रियाज को गिरफ्तार किया है. सीसीबी द्वारा जिन 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें से सात को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस ने अपना अभियान उस वक्त तेज कर दिया था जब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कन्नड़ फिल्म कलाकारों और गायकों को नशीली दवाएं पहुंचाने और उनको जमा कर रखने के मामले में बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, सायन अस्पताल में हुआ मेडिकल चेकअप

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' देख दहल जाएगा दिल, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी कमाल
LIVE: 'बंटवारा 1947' देख दहल जाएगा दिल, 'आवारापन 2' भी कमाल
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, शुक्रवार सुबह 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में 11.36 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget