एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, सायन अस्पताल में हुआ मेडिकल चेकअप

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया. एक्ट्रेस की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.

मुंबई: अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में कथित ड्रग्स एंगल को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया. जिसके बाद रिया का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. रिया ने कहा है कि उन्हें कोई मेडिकल तकलीफ नही है. सायन अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बाद उनको NCB दफ्तर ले जाया जाएगा.

एनसीबी के उप निदेशक के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया, ''रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.'' उन्हें गिरफ्तार करने के शीघ्र बाद मेडिकल जांच और कोविड-19 की जांच के लिये यहां एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

रिया ने एनसीबी अधिकारियों के साथ वाहन में प्रवेश करने से पहले मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के दक्षिण मुंबई स्थिति कार्यालय के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की ओर अपने हाथ लहराये. काले लिबास में रिया बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची और कार्यालय में प्रवेश करते समय उनके पास एक थैला भी था.

रिया ने हाल ही में टीवी चैनलों को दिये साक्षात्कार में इस बात से इनकार कर किया था उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन किया था. अदाकारा से सीबीआई की जांच टीम ने हाल ही में पूछताछ की थी, जो मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में डेरा डाले हुए है. उनसे धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पूछताछ की थी.

एनसीबी ने मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में हाल ही में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था. सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने अदाकारा पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिये उकसाने और उसके धन का गबन करने का आरोप लगाया था. रिया ने कई मौकों पर इन आरोपों से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें:

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे ने दिया है पहला बयान, कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माधुरी दीक्षित ने समाज को दिखाया आईना, पितृसत्तात्मक सोच पर किया वार, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस
माधुरी दीक्षित ने समाज को दिखाया आईना, पितृसत्तात्मक सोच पर किया वार, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस
Neha Kakkar Birthday: 'काला चश्मा' से लेकर 'मोरनी बनके' तक, नेहा कक्कड़ के टॉप 5 गाने जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर
'काला चश्मा' से लेकर 'मोरनी बनके' तक, नेहा कक्कड़ के टॉप 5 गाने जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 'बंदर' ने तोड़ा दम , 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस
Box Office LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी

वीडियोज

Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget