एक्सप्लोरर

Dilip Kumar Health Update : सायरा बानो ने कहा - दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर और स्थिर

Dilip Kumar Health Update : 98 साल के दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते एक बार फिर 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मुम्बई : "दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर और स्थिर है", दिलीप कुमार की पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने अस्पताल से एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत करते हुए ये जानकारी दी.
 
98 साल के दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते एक बार फिर 29 जून को मुम्बई के खार स्थित पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक हफ्ते से चल रहे इलाज के बाद भी उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है.
 
सायरा बानो ने एबीपी न्यूज़ से आगे कहा, "दिलीप साहब की तबीयत में काफी उतार-चढ़ाव  देखा जा रहा है. अभी भी वो आईसीयू में हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनकी तबीयत बेहतर हो रही है."
 
दिलीप कुमार को अस्पताल से कब तक डिस्चार्ज मिल सकता है? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर सायरा बानो ने कहा, "अभी इसे लेकर डॉक्टर ने कोई फैसला नहीं किया है. हम भी दिलीप साहब को जल्द से जल्द घर ले जाना चाहते हैं मगर फिलहाल वो डॉक्टर्स की निगरानी में आईसीयू में हैं. उनकी हालत में और सुधार होते ही डॉक्टर इस बारे में कोई फैसला लेंगे."
 
सायरा बानो ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "इस वक्त दिलीप साहब को दुआओं की जरूरत है और आप सब भी उनके लिए दुआएं कीजिए ताकि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें घर ले जाएं."
 
 
उल्लेखनीय है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते ही दिलीप कुमार को 6 जून को ही इसी पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया था. बाद में फेफड़ों में जमा पानी से जुड़ी एक माइनर सर्जरी के बाद दिलीप कुमार को 11 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. 
 
मगर सांस लेने में दिक्कत और हीमोग्लोबिन में कमी के चलते दिलीप कुमार को डिस्चार्ज किये जाने के चंद दिनों के भीतर ही एक बार फिर से इसी नॉन-कोविड पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
 
यह भी पढें
 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget