एक्सप्लोरर

Kapil Sharma ने पूछा, क्या घर में पैराशूट से एंट्री लेते हैं तो Ajay Devgan ने दिया इतना फनी जवाब

कपिल अजय से पूछते हैं कि अफवाह है कि आपको ग्रैंड एंट्री की इतनी आदत हो गई है कि आप अपने घर में भी कभी-कभी पैराशूट से एंट्री लेते हैं. इसके जवाब में अजय मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं,पैराशूट से आऊंगा तो घर में घुसूंगा कहां से

कॉमेडियन कपिल शर्मा(Kapil Sharma) ने अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अजय देवगन (Ajay Devgan)और अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) बतौर गेस्ट कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नज़र आते हैं. इस दौरान कपिल इन दोनों ही स्टार्स से कुछ बेहद मजेदार सवाल करते हैं.

कपिल, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन से पूछते हैं कि, ‘आप दोनों बहुत फिट लग रहे हैं, लॉक डाउन में जिम ज्यादा किया या घर के काम करना पड़ गए आपको ?’. इस सवाल के जवाब में अभिषेक कहते हैं, ‘हमने कोरोना किया’. कपिल इसके बाद अभिषेक को इंडस्ट्री में 20 साल पुरे होने की बधाई देते हैं और बेहद कॉमिक अंदाज़ में पूछते हैं, ‘वैसे आपको पता था या हमने याद दिलवाया ?’ जिसके जवाब में अभिषेक कहते हैं, ‘जी मुझे पता था’.

इसके बाद कपिल अजय देवगन से पूछते हैं, ‘पाजी लॉकडाउन में कैसा रहा काम ?. जिसपर अजय सवाल करते हैं, ‘कौन सा काम’ तो कपिल उनसे फनी अंदाज़ में पूछते हैं, ‘सिंघम ने पोंछे-वोंछे तो नहीं मारे ?’. कपिल का यह सवाल सुन सभी लोग हंसने लगते हैं और अजय कहते हैं, ‘नहीं यार, पहले सोचा खाना-वाना बना लूं लेकिन मैने वो भी नहीं किया’.

Kapil Sharma ने पूछा, क्या घर में पैराशूट से एंट्री लेते हैं तो Ajay Devgan ने दिया इतना फनी जवाब

इसके बाद जनता के सवालों का सिलसिला शुरू होता है. अजय देवगन से कपिल सवाल करते हैं, ‘कभी आपने चाय में बिस्किट डालकर चेक किया है कि कितनी देर में टूटता है ? जिसपर अजय कहते हैं, ‘हां मैने किया है’, जिसपर कपिल उनकी चुटकी लेते हुए कहते हैं, ‘इतने बड़े सुपरस्टार होकर आप ये सब काम कर रहे हैं’.

इसके बाद कपिल अगला सवाल अजय और अभिषेक दोनों से करते हैं कि, ‘क्या कभी किसी फिल्म को पैसे के लिए साइन किया है ?’ जिसके जवाब में दोनों ही स्टार्स हां कहते हैं. शो के दौरान अभिषेक यह भी बताते हैं कि एक समय अजय उनके घर के पास वाले नुक्कड़ पर बैठा करते थे, तब वह छोटे थे, अजय के इस गैंग का नाम ‘नुक्कड़ गैंग’ था और अजय तब ओपन एयर जीप में घूमा करते थे.

Kapil Sharma ने पूछा, क्या घर में पैराशूट से एंट्री लेते हैं तो Ajay Devgan ने दिया इतना फनी जवाब

शो के दौरान कपिल, अजय और अभिषेक से ऐसे ही कुछ और भी फनी सवाल करते हैं लेकिन एक सवाल ऐसा है जिसे सुन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यह सवाल कपिल, अजय और अभिषेक दोनों से ही करते हैं और सवाल है, ‘सर..आपको बाथरूम तो नहीं आया’. जिस पर अजय और अभिषेक दोनों हां में सिर हिला देते हैं और फिर सभी (अजय, अभिषेक और कपिल) हंसते हुए वहां से निकल जाते हैं.

इसके अलावा कपिल अजय से पूछते हैं कि अफवाह है कि आपको ग्रैंड एंट्री की इतनी आदत हो गई है कि आप अपने घर में भी कभी-कभी पैराशूट से एंट्री लेते हैं. इसके जवाब में अजय मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं,पैराशूट से आऊंगा तो घर में घुसूंगा कहां से तो कपिल कहते हैं पाजी टेरेस भी तो आपका होगा, इतने अमीर हैं आप तो अजय कहते हैं-कभी किया होगा शायद.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget