एक्सप्लोरर

क्यों दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से जुड़े लोगों को हुआ भारी नुकसान

ये वो दौर था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ धरमेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की फिल्में चलती थीं, लेकिन साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर साबित कर दिया कि फिल्में बड़े हीरो के बिना भी चल सकती हैं

ये वो दौर था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ धरमेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की फिल्में चलती थीं, लेकिन साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर साबित कर दिया कि फिल्में बड़े हीरो के बिना भी चल सकती हैं. ये फिल्म उस साल रिलीज हुई फिल्म 'शोले' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरे नंबर की फिल्म रही.

आस्था के इस देश भारत में, लोगों की भावनाओं का कोई पार नहीं, जब फिल्म 'जय संतोषी मां' रिलीज हुई तो शहर के सिनेमाघरों में इसके पोस्टर लगे, लोग इस फिल्म को देखने के लिए दूर- दूर से बैलगाड़ियों में भर-भर कर आते थे. हालांकि इस फिल्म ने अपने पहले ही शो में 56 रुपये तो दूसरे में 64 जिसके बाद ईवनिंग शो में 98 रुपये और रात के शो में मुश्किल से 100 रूपये की कमाई की थी, लेकिन सोमवार की सुबह से जो इस फिल्म का जादू चला तो महीनों तक दर्शकों के सिर चढ़कर बोला.

क्यों दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से जुड़े लोगों को हुआ भारी नुकसान

उन दिनों जोधपुर में मंडोर के पास एक संतोषी माता का मंदिर हुआ करता था. फिल्म के आने के बाद से लोगों को पता चला कि ये देवी भी पुराणों में हैं, इतना ही नहीं फिल्म में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनीता गुहा भी नहीं जानती थी कि ऐसी भी कोई देवी हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था जिसमें उन्होंने बताया कि- फिल्म रिलीज होने के बाद लोग उन्हें सच में संतोषी मां मानने लगे थे और उनके दर्शन करने के लिए आते थे, साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे लोग अपने बच्चों को उनकी गोद में आशीर्वाद के लिए डाल देते थे.

इस फिल्म की कहानी आशीष ने घर में बेटी के जन्म के बाद सतराम के गुरु और फाइनेंसर सरस्वती गंगाराम को सुनाई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए 50 हजार रुपये दिए थे, फिल्म की कहानी के राइट्स 11 लाख रुपये एडवांस देकर खरीदे गए. फिल्म 12 लाख में पूरी बनकर तैयार हो गई, जिसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, लेकिन बावजूद इसके इसके वितरक और निर्माता के हाथ कुछ नहीं लगा, यहां तक कि फिल्म के प्रड्यूसर सतराम रोहरा ने तो खुद को इस फिल्म के बाद दिवालिया घोषित कर दिया था.

क्यों दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से जुड़े लोगों को हुआ भारी नुकसान

इस फिल्म के लिए लोगों में इस कदर दीवानगी देखी गई थी कि, गांव से लोग इस फिल्म को देखने आते तो चप्पल उतारकर सिनेमाघरों में जाते थे, फिल्म खत्म होने के बाद सिनेमाघऱों के बाहर लोग प्रसाद बांटते थे औऱ संतोषी मां की फ्रेम की हुई फोटो के साथ शुक्रवार की व्रत कथा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानें भी खुल गई थी. लोगों ने शुक्रवार के दिन खट्टा खाना छोड़ दिया था.

फिल्म में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रातोंरात फेमस हो गईं. हालांकि इससे पहले वो सीता माता के किरदार को भी निभा चुकी थी लेकिन पहचान उन्हें संतोषी मां बनकर ही मिली. फिल्म की कहानी ने तो इस फिल्म को ब्लॉक बस्टर बनाने में मदद की ही साथ ही फिल्म के संगीत ने इसमें खूब रंग भरे. फिल्म के गाने कवि प्रदीप ने लिखे और संगीतकार सी अर्जुन ने बहुत ही मौलिक और लोकगीतों के अनुरूप धुनें दीं, साथ ही खुद कवि प्रदीप ने भी इसके दो गानों को अपनी आवाज दी. फिल्म में दो गाने गाए। मन्ना डे और महेंद्र कपूर और उषा मंगेशकर ने उनकी धुनों पर अपनी आवाज का जादू खूब चलाया.

क्यों दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से जुड़े लोगों को हुआ भारी नुकसान

इस फिल्म के बाद भारत में संतोषी माता के कई मंदिर बने. इतना ही नहीं इस फिल्म ने पहली बार देश में लोगों को धर्म का व्यापार करना सिखाया. भगवान तक पहुंचाने वाले बहुत से बाबा खुद को ही भगवान बताकर अपनी पूजा करवाने लगे. कहा जाता है कि फिल्म का ऐसे दुरुपयोग की वजह से फिल्म से जुड़े सभी लोगों के साथ कुछ न कुछ गलत होता ही चला गया. 'जय संतोषी मां' में संतोषी माता बनीं अनीता गुहा को बाद में सफेद दाग की बीमारी हुई. लीड एक्टर कानन कौशल का करियर भी लगभग खत्म हो गया. उन्होंने लगभग 60 हिंदी और 16 गुजराती फिल्मों में काम किया मगर पहचान नहीं मिली. फिल्म के प्रड्यूसर सतराम रोहरा दिवालिया हो गए. फिल्म के डिस्टब्यूटर केदारनाथ अग्रवाल ने भी अपने भाइयों पर आरोप लगाया कि वो सारी रकम बीच में ही ले उड़े, बाद में उन्हें फालिज मार गई. संदीप सेठी के बीच फिल्म की कमाई को लेकर काफी लंबा विवाद चला, फिर आशीष ने फिल्म की कहानी पर सीरियल बनाया जिसका नाम था 'कथा संतोषी मां' और वो भी चल नहीं पाया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget