एक्सप्लोरर

टिक टॉक स्टार Cooper Noriega की मौत, कुछ घंटे पहले वीडियो शेयर कर कही थी ये बात

TikTok star Cooper Noriega Death: कूपर के लिए मेंटल हेल्‍थ बहुत अहम था. हाल ही में उन्‍होंने एक डिस्‍कार्ड ग्रुप बनाया था, जहां वह अपने फॉलोवर्स के साथ मेंटल हेल्‍थ पर बात किया करते थे.

TikTok star Cooper Noriega Death: टिक टॉक स्‍टार कूपर नोरिगिया (Cooper Noriega) की मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं. 9 जून को उन्‍हें लॉस एंजिलिस (Los Angeles) के एक मॉल के पार्किंग एरिया में मृत पाया गया. वह महज 19 साल के थे और 17 लाख से ज्‍यादा उनके फॉलोवर्स थे. उनकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. कूपर के मौत की जानकारी लॉस एंजिलिस मेडिकल एग्‍जामि‍नर ने दी है. 

कूपर की मौत से कुछ घंटे पहले उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जिसमें उन्‍होंने लिखा था, ‘ऐसा कौन सोचता है कि वो लोग जवानी में मर जाएंगे.’ इस वीडियो के पोस्‍ट करने के कुछ घंटे बाद ही कूपर मृत पाए गए. वीडियो में वह बेड पर लेटे नजर आ रहे थे. 

शरीर पर हिंसा के नहीं मिले निशान
टीएमजेड के मुताबिक, कूपर के शरीर पर हिंसा के कोई सबूत नहीं मिले हैं और कोई अन्‍य अनहोनी होने की आशंका से भी इनकार किया जा रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

इस तरह के वीडियो करते थे पोस्‍ट
कूपर सोशल मीडिया पर फनी स्‍केटबोर्डिंग और फैशन वीडियो पोस्‍ट किया करते थे. उनके इंस्‍टाग्राम पर भी 427000 फॉलोवर्स हैं. उन्‍होंने कई टिक टॉक स्‍टार के साथ काम किया है. कई शो में हिस्‍सा लेते भी नजर आए थे. 

मेंटल हेल्‍थ को देते थे महत्‍व
कूपर के लिए मेंटल हेल्‍थ बहुत अहम था. हाल ही में उन्‍होंने एक डिस्‍कार्ड ग्रुप बनाया था, जहां वह अपने फॉलोवर्स के साथ मेंटल हेल्‍थ पर बात किया करते थे. उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा था, 'अगर आप अपने इमोशन को बाहर निकालना चाहते तो आइए और जुड़िए.  मैंने इसे बनाया है, क्योंकि मैं आपसे प्यार करता हूं और मैं इसे लेकर संघर्ष कर रहा हूं. मैं आप लोगों को कंफर्टेबल फील कराना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैl'

यह भी पढ़ें:

Vikram: विक्रम की सफलता पर Chiranjeevi और Salman Khan ने Kamal Haasan को फूल देकर किया सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget