एक्सप्लोरर

KBC 12: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं सही उत्तर

कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन एपिसोड दर एपिसोड दिलचस्प होता जा रहा है. अमिताभ बच्चन के शानदार अंदाज और एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट इस शो को लगातार चर्चा में रख रहे हैं. पिछला एपिसोड भी ऐसा ही कुछ मजेदार रहा.

Kaun Banega Crorepati 12: केबीसी के पिछले एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट अनुज कुमार महतो ने ना सिर्फ शो में एक बड़ी राशि जीतने में कामयाबी हासिल की बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव सुनाकर दर्शकों को भावुक कर दिया. अनुज कुमार महतो कोलकाता से हैं और शो में उन्होंने निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई कि वो ना सिर्फ शो में खुद भावुक दिखे बल्कि उन्होंने दर्शकों को भी भावुक कर दिया. अनुज महतो ने शो के दौरान बताया कि वो पेशे से इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं. इस काम के लिए उन्हें एक दिन में 776 रुपए का मेहनताना मिलता है. इस दौरान उन्होंने अपना परिवार चलाने में आने वाली मुश्किलों के बारे में भी बताया.

अनुज ने शो के दौरान बताया कि कैसे वो पिछली बार हॉट सीट तक पहुंचने में नाकाम रहे थे और इसके बाद वो काफी परेशान रहे थे. हालांकि इस बार मिले मौके को उन्होंने बखूबी भुनाया और 50 लाख रुपये के पड़ाव तक का सफर तय किया. अनुज कुमार महतो से अमिताभ बच्चन ने 25 लाख रुपए के लिए ये सवाल पूछा था. सवाल जापान के बुद्ध संघ ने गृद्धकूट पर्वत की चोटी पर एक विशाल 'शान्ति स्तूप' का निर्माण, मगध की किस पूर्व राजधानी के पास करवाया है? ए. राजगीर बी. वैशाली सी.गया डी.पाटलीपुत्र सवाल का सही जवाब- राजगीर इस सवाल के सही जवाब के साथ ही अनुज कुमार महतो 25 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने में कामयाब हो गए. 25 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब देने के बाद अनुज कुमार महतो 50 लाख रुपए के  पड़ाव पर पहुंचे. 50 लाख रुपये के सवाल के तौर पर उनसे पूछा गया कि - सवाल पृथ्वी पर सबसे पुराना ज्ञात खनिज कौन सा है? ए. पाइराइट बी. क्वॉर्ट्ज़ सी. वैनेडियम डी. ज़िरकॉन सवाल का सही जवाब: ज़िरकॉन गेम शो में 14वें सवाल पर आकर अनुज कुमार महतो अटके थे. बदकिस्मती से अनुज कुमार महतो के पास इस सवाल का सही जवाब नहीं था. वहीं सुरक्षित खेलते हुए अनुज ने इस सवाल पर अंदाजा लगाने से बेहतर खेल से क्विट करना समझा. इस सवाल पर अनुज ने गेम से क्विट कर लिया और इस तरह वो 25 लाख रुपये की इनाम राशि लेकर घर के लिए रवाना हुए.
 ये भी पढ़ें-

Tandav Review: सत्ता के इस खेल में मजा आता है मगर धीरे-धीरे, आपके धीरज की होगी परीक्षा

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चैटर्जी ने छोड़ा सोशल मीडिया, लिखा ‘ये मेरी आखिरी पोस्ट..' जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget