एक्सप्लोरर

टॉम क्रूज का फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बताया क्यों बनाते हैं मूवीज?

टॉम क्रूज ने टोक्यो में अपनी फिल्म 'डिगर' का प्रमोशन किया और जापानी फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि वह पैसे के लिए नहीं, बल्कि लोगों और कला के प्रति अपने प्यार के लिए फिल्में बनाते हैं.

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चाओं में है. फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वह जापान के टोक्यो में गए और फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु के साथ मिलकर अपनी फिल्म पेश की.

इस दौरान उन्होंने जापान के लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस देश में आना और यहां के लोगों से इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जापान के साथ अपने जुड़ाव और फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते नजर आए. वीडियो में उन्होंने कहा, बचपन में मेरा सपना दुनिया देखने का था. मैं यह देश पहली बार कब आया था, इसे कभी नहीं भूल सकता. यहां की संस्कृति, कला और इतिहास से प्यार हो जाना स्वाभाविक है.

उन्होंने आगे कहा, आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं अपना सपना जी रहा हूं और आपके लिए फिल्में बना पा रहा हूं. यह मेरे लिए बहुत खास है. मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता. मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे लोगों, जिंदगी और कला में दिलचस्पी है.

अभिजीत दीपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा

एलेजांद्रो इनारितु ने की तारीफ

वहीं, वीडियो में फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु कहते हैं, टॉम क्रूज दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है. उनके साथ काम करने के लिए मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं. फिल्म में बेहतरीन स्टारकास्ट है. एक स्टूडियो ने ऐसी फिल्म पर भरोसा जताया, जिसे बनाना काफी जोखिम भरा था.

इसके बाद टॉम वीडियो में आगे कहते हैं, मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाए. दुनिया और जिंदगी बदलती रहती है, लेकिन कहानी कहने का तरीका अपनी जगह कायम रहता है. जापान में मिले प्यार के लिए मैं लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं. मुझे यहां से जाने के बाद इस जगह की याद आएगी.

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए टॉम ने कैप्शन में लिखा, जापान के शानदार लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने इस बार और इस खूबसूरत देश के मेरे हर दौरे को खास बनाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

ऐसी है 'डिगर' की कहानी

बता दें कि 'डिगर' में टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल का किरदार निभा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति है. वह एक ऐसे मिशन पर निकलता है, जिसमें उसे यह साबित करना है कि वही इंसानियत को बचा सकता है. लेकिन उसके ही कारण शुरू हुई एक बड़ी तबाही सब कुछ खत्म करने की कगार पर पहुंच जाती है.

फिल्म में टॉम के अलावा सैंड्रा हुलर, जॉन गुडमैन, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स, सोफी वाइल्ड, रिज अहमद और एमा डी'आर्सी भी नजर आएंगे. फिल्म को टॉम क्रूज और एलेजांद्रो इनारितु ने प्रोड्यूस किया है.

रजनीकांत की 'जेलर 2' का फर्स्ट रिव्यू आउट, एक्टर बीजॉर्न बोले- बड़ा धमाका होने वाला है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget